Home > वीडियो > Delhi Bridge Collapse: सुबह के 9:08 बजे गिरा दिल्ली का सबसे पुराना लोहे का पुल, नाले में जा गिरी महिला!

Delhi Bridge Collapse: सुबह के 9:08 बजे गिरा दिल्ली का सबसे पुराना लोहे का पुल, नाले में जा गिरी महिला!

Delhi Bridge Collapse Video: मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे ब्लॉक-3 के पास नाले के ऊपर बना लोहे का पुल अचानक से नीचे गिर जाता है, इस हादसे की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, इस खतरनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जिसके शव को बड़ी मुश्किल से नाले के अंदर जाकर निकाला गया...

By: Sumaira Khan | Published: March 19, 2026 1:11:11 PM IST

Delhi Bridge Collapse Video: उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, मंगलवार की सुबह 9:00 बजे करीब ब्लॉक-3 के पास नाले के ऊपर बना लोहे का पुल अचानक से नीचे गिर जाता है, इस हादसे की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, इस खतरनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जिसके शव को बड़ी मुश्किल से नाले के अंदर जाकर निकाला गया. 

बताया जा रहा है कि जब महिला पुल से गुजर रही थी यह हादसा अचानक तभी हुआ, महिला को भागने का मौका नहीं मिला जिसकी वजह से वो सीधा पुल के साथ ही नाले में जा गिरी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, आस-पास के लोगों का कहना है कि यह पुल लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था और इसके गिर जाने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी, आगे लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस बात की भी सूचना दी जा चुकी थी, मगर अधिकारियों द्वारा न तो इसकी हालत ठीक करवाई गई और न ही सुरक्षा को देखते हुए इसे पूरी तरह बंद किया गया, लेकिन अब प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement