दिल्ली के मालवीय नगर का वायरल वीडियो समाज की एक कड़वी हकीकत को बयां कर रहा है. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने अपनी मर्यादा पार करते हुए अरुणाचल प्रदेश की इन युवतियों को ‘मसाज पार्लर वाली’ बोल कर गलत दिशा में ले जाते हुए दिखे, यह न केवल उनकी क्षेत्रीय पहचान का अपमान था, बल्कि उनके चरित्र पर भी एक बहुत ही घटिया हमला था.
सफाई और धूल गिरने जैसे मामूली विवाद को इन पड़ोसियों ने एक भद्दा मोड़ दे दिया। उन्होंने युवतियों के लिए ‘मोमो’ जैसे नस्लीय शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश भी की. पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें अक्सर इस तरह की मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.