Home > वीडियो > तेज रफ्तार ने छीना घर का चिराग: Sahil Dhaneshra के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने!

तेज रफ्तार ने छीना घर का चिराग: Sahil Dhaneshra के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने!

Sahil Dhaneshra: दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बेहद ही दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 22 साल के मासूम युवक साहिल धनेश्वरा की जान चली गई. यह हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की भी रूह कांप गई. लेकिन इस पूरी घटना का सबसे काला सच यह वीडियो है जो अब हादसे के भी कुछ दिन बाद सामने आया है...

By: Sumaira Khan | Published: February 19, 2026 7:43:06 AM IST

Sahil Dhaneshra: दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बेहद ही दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 22 साल के मासूम युवक साहिल धनेश्वरा की जान चली गई. यह हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की भी रूह कांप गई. लेकिन इस पूरी घटना का सबसे काला सच यह वीडियो है जो अब हादसे के भी कुछ दिन बाद सामने आया है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस कार ने साहिल को टक्कर मारी, उसमें सवार लड़का और उसकी बहन के चेहरे पर जरा भी पछतावा या दुख नहीं था. जहां एक तरफ साहिल खून से लथपथ तड़प रहा था, वहीं आरोपी पक्ष बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए एकदम नॉर्मल सा व्यवहार कर रहा था. जैसे की कुछ हुआ ही न हो, उनके इस “नो रिमोर्स” यानी बिना किसी पछतावे वाले बर्ताव ने लोगों के अंदर और भी ज्यादा गुस्सा और न्याय की आग भर दी, अब यह वीडियो वायरल होते ही लोगों को और भी गुस्सा और साहिल के घरवालों के लिए हमदर्दी उमड़ रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement