Home > वीडियो > दक्ष चौधरी ने दी चेतावनी फरसा वाले बाबा की मौत को बताया सोची-समझी हत्या, क्या कुदरत का फैसला या साजिश?

दक्ष चौधरी ने दी चेतावनी फरसा वाले बाबा की मौत को बताया सोची-समझी हत्या, क्या कुदरत का फैसला या साजिश?

मथुरा के प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद दक्ष चौधरी ने पीड़ित परिवार और समर्थकों के बीच पहुंचकर बेहद कड़ा बयान दिया है, उन्होंने इस घटना को गौ-तस्करों की सोची-समझी साजिश और एक 'शहादत' करार दिया, दक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह किसी भी तरह की कानूनी ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें केवल दोषियों का एनकाउंटर चाहिए, इस बयान के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

By: Aksha Choudhary | Published: March 22, 2026 8:08:46 PM IST

Farsa Wale Baba Murder Encounter Demand: मथुरा में  इस घटना ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है दक्ष चौधरी, जो अपने आक्रामक हिंदुत्ववादी बयानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर सीधी चुनौती दी है, समर्थकों के बीच बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा ने अपना पूरा जीवन गायों की सेवा में समर्पित कर दिया और उनकी मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि ‘शहादत’ है, दक्ष चौधरी ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाए और दोषियों को ऐसी सजा दे जो मिसाल बने उन्होंने कहा, “जब तक अपराधियों का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक हर हिंदू का दिल सुलगता रहेगा हालांकि, पुलिस  इसे कोहरे के कारण हुआ सड़क हादसा बता रहा है, लेकिन दक्ष चौधरी और बाबा के समर्थकों का दावा है कि तस्करों ने जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर बाबा की हत्या की है, इस बयान के बाद मथुरा-दिल्ली हाईवे पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस की कई टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement