Deshdrohi Poster: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह (R.P. Singh) ने राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर आक्रामक होर्डिंग्स लगाए हैं, जिन्होंने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गरमा दिया है, आपको बता दें कि इन होर्डिंग्स की मुख्य हेडलाइन “एक अराजक तरीका, देशद्रोहियों के अलग-अलग चेहरे” रखी गई है, इन पोस्टरों के माध्यम से आर.पी. सिंह ने उन लोगों और समूहों पर निशाना साधा है, जिन्हें वे देश की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं, इस पोस्टर वॉर के जरिए बीजेपी ने एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक अराजकता के मुद्दे को जनता के बीच हवा दे दी है, सोशल मीडिया पर इन होर्डिंग्स की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होने की संभावना है.
1