Home > वीडियो > बेंगलुरु के मेडिकल कॉलेज में ‘प्रोफेसर’ की शर्मनाक करतूत, लाइव क्लास में 19 साल की छात्रा को किया प्रपोज, बेशर्मी की पार करी हदें!

बेंगलुरु के मेडिकल कॉलेज में ‘प्रोफेसर’ की शर्मनाक करतूत, लाइव क्लास में 19 साल की छात्रा को किया प्रपोज, बेशर्मी की पार करी हदें!

बेंगलुरु स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक 50 वर्षीय प्रोफेसर, अब्दुल मोहम्मद पर अपनी 19 वर्षीय छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और उसे लाइव क्लास के दौरान प्रपोज करने का गंभीर आरोप लगा है, जब छात्रा ने इस अनुचित व्यवहार का विरोध किया, तो प्रोफेसर ने यह विचित्र तर्क दिया कि छात्रा ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था, जिसे छात्रा ने पूरी तरह से नकार दिया है एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह का 'फिल्मी स्टंट' और छात्रा पर दोष मढ़ना उसकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है, छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत शिक्षण कार्य से प्रतिबंधित (Barred) किया जाए.

By: Aksha Choudhary | Published: March 27, 2026 8:39:07 AM IST

Sri Siddhartha Institute of Medical Sciences Controversy: यह घटना केवल एक निजी विवाद नहीं, बल्कि पेशेवर नैतिकता (Professional Ethics) और सत्ता के दुरुपयोग (Power Dynamics) का एक गंभीर मामला है, एक 50 वर्षीय प्रोफेसर से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी उम्र और पद की गरिमा बनाए रखे, यदि 19 साल की छात्रा जो कि एक टीनेजर है किसी भ्रमवश ऐसा कुछ करती भी, तो प्रोफेसर की जिम्मेदारी उसे समझाने या डीन को सूचित करने की थी, ना कि लाइव क्लास में उसका जवाब देने की, क्लासरूम ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए होता है, ना कि निजी भावनाओं के प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक रूप से प्रपोज करना छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे दबाव में लाने की एक सोची-समझी कोशिश लगती है, खुद को बचाने के लिए छात्रा पर ही आरोप मढ़ना कि “उसने पहले शुरू किया,” यह अपराधियों की पुरानी रणनीति है ताकि पीड़िता को ही कटघरे में खड़ा किया जा सके, सोशल मीडिया पर ‘Psycho’ और ‘Pervert’ जैसे शब्दों के साथ प्रोफेसर के खिलाफ गुस्से की लहर है, मांग की जा रही है कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई दूसरा शिक्षक ऐसी हिम्मत ना कर सके.

संबंधित खबरें

Advertisement