Home > वीडियो > इंसाफ की खातिर ‘मौत’ को गले लगाने पहुंचे सौरभ, DIOS कार्यालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश, देखें दर्द भरी दास्तां!

इंसाफ की खातिर ‘मौत’ को गले लगाने पहुंचे सौरभ, DIOS कार्यालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश, देखें दर्द भरी दास्तां!

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक सौरभ तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया, सौरभ के पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनका वेतन बार-बार रोक लिया जाता है सौरभ का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी सैलरी जारी करने के बदले ₹25 लाख की रिश्वत मांग रहे हैं, रिश्वत ना देने पर उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में हाईकोर्ट ने भी वेतन जारी करने का स्पष्ट आदेश दिया था.

By: Aksha Choudhary | Published: April 10, 2026 10:30:39 AM IST

Azamgarh DIOS Office Suicide Attempt: यह घटना दिखाती है कि कैसे ‘सफेदपोश’ भ्रष्टाचार एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बादी की कगार पर ले आता है, पीड़ित का दावा है कि ₹25 लाख की मोटी रकम की मांग पूरी ना होने के कारण अधिकारियों ने व्यक्तिगत रंजिश पाल ली और जानबूझकर सैलरी फाइल को रोक दिया, यदि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सैलरी नहीं दी गई, तो यह सीधे तौर पर न्यायालय की अवमानना का मामला बनता है प्रशासनिक अधिकारियों का अदालत से ऊपर खुद को समझना लोकतंत्र के लिए खतरा है, सौरभ के आत्मघाती कदम के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई हालांकि, अब देखना यह होगा कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, महीनों तक सैलरी ना मिलने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है, जिससे परिवार के सदस्य अवसाद (Depression) और आत्महत्या जैसे विचारों की ओर धकेल दिए जाते हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement