Varanasi Holi Controversy: सोशल मीडिया पर अस्सी घाट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होली के जश्न के बीच कुछ लड़कियों का व्यवहार लोगों को नाराज कर देता है, जहां एक तरफ हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने पारंपरिक तरीके से रंगों का जश्न मनाया था, वहीं कुछ लड़कियों ने उंचे स्थान पर चढ़कर अश्लील डांस का प्रदर्शन करना शुरू किया, देखते ही देखते लड़कियों के पास लड़कों की भरी भीड़ इखट्टा हो गई, और सभी उनके डांस के मजे लेने लगे.
मगर गंगा के पावन तट और काशी की धार्मिक मर्यादा के विपरीत ऐसा कृत्य करने पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा, लोगों का कहना है कि अस्सी घाट जैसे पवित्र स्थान पर ऐसा ‘फूहड़पन’ कतई बर्दाश्त नहीं हो सकता है, वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस से इन हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में काशी की गरिमा के साथ खिलवाड़ न हो सके.