Home > वीडियो > खुद रही हैं अडॉप्टेड चाइल्ड? ‘Aarti Singh’ ने एडॉप्शन पर तोड़ी चुप्पी, अब स्वयं भी लेना चाहती हैं एक बच्चा गोद!

खुद रही हैं अडॉप्टेड चाइल्ड? ‘Aarti Singh’ ने एडॉप्शन पर तोड़ी चुप्पी, अब स्वयं भी लेना चाहती हैं एक बच्चा गोद!

Aarti Singh Video: आरती सिंह ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले भावुक हो चुके हैं, आरती ने हाल ही के एक खास इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वे स्वयं एक अडॉप्टेड चाइल्ड (गोद ली हुई बच्ची) रही हैं...

By: Sumaira Khan | Published: April 5, 2026 12:34:04 PM IST

Aarti Singh Video: टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ‘आरती सिंह’ ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले भावुक हो चुके हैं, आरती ने हाल ही के एक खास इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वे स्वयं एक अडॉप्टेड चाइल्ड (गोद ली हुई बच्ची) रही हैं, बचपन में अपनी मां को खोने के बाद उनकी परवरिश उनकी मामी ने की थी, जिन्हें वे अपनी मां से भी बढ़कर मानती हैं, आरती का यह भी कहना है कि इस अनुभव ने उनके जीवन और रिश्तों को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है. 

इतना ही नहीं आगे आरती ने अपने इसी भावुक अनुभव के बारे में बताते हुए अपनी शादी के बाद की जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की, साथ ही इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक बड़े और बेहद ही नेक फैसले के बारे में भी बात की, उनका कहना है कि वो एक बच्चा अडॉप्ट (गोद) लेना चाहती हैं, उनका कहना है कि जिस तरह उनको एक परिवार का प्यार मिला और उनकी जिंदगी संवर गई, वैसे ही वो भी एक अनाथ बच्चे कि जिंदगी संवार सके, अब आरती की इस नेक सोच को लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद करते भी नजर आए. 

संबंधित खबरें

Advertisement