रावण यात्रा देखने के बाद ऐसा हुआ कुछ, जिसकी परिजन ने नहीं की थी कल्पना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj)में चार दोस्त सड़के हादसे (Deadly Road Accident) का शिकार हो गए. सड़क दुर्घटना में चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. आखिर क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.

Published by DARSHNA DEEP

Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj)में एक भीषण सड़क हादसे (Deadly Road Accident)का मामला सामने आया है. जहां, रावण शोभायात्रा (Ravan Shoba Yatra) देखने के बाद चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी घर की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी  तेज रफ्तार बाइक (Over Speeding Bike) स्कूल के पास अनियंत्रित (Disbalance) होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई.

कितना भीषण था हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों दोस्त सड़क पर जा गिरे. लेकिन अपनी मौत से बेहद अंजान चारों क्या जानते थे कि कुछ ही देर में उनकी मौत होने वाली है. उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने आकर उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया. जिससे तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, चौथे युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. 

Related Post

घटना के बाद हुई मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले युवकों की पहचान हुई है. जिनमें आशुतोष उम्र (22 वर्ष), शनि गौतम (16 वर्ष), और आदर्श (15 वर्ष) के रूप में हुई है. ये वहीं तीनों युवक है जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. तो वहीं दूसरी तरफ इलाज के दौरान अपना दम तोड़ने वाले कार्तिकेय को ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. 

पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल की शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम (Postmortem)के लिए अस्पताल में भेज दिया. फिलहाल, पुलिस CCTV फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है, ताकी जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जा सके. मौत की खबर सुनते ही चारों के परिवारजनों में मातम पसर गया.

तेज रफ्तार ने ली युवकों की जान

इस सड़क दुर्घटना से एक बात साबित होती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही (Carelessness) की अकसर सड़क हादसों की वजह बनती है. इस घटना के बाद से हर किसी को सावधान (Alert) हो जाना चाहिए ताकि भविष्य में जब भी कोई वाहन चलाएं तो सड़क नियमों का जरूर पालन करें. एक छोटी सी गलती भी कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है, यह बात इस सड़क दुर्घटना से ही पता चलता है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026