अब इंसाफ में नहीं होगी देरी, मेरठ अपहरण कांड का खुलासा, जानें यूपी पुलिस ने हरिद्वार से कैसे छुड़ाई लड़की

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस (Meerut Police) को बड़ी सफलता मिली है. जहां, पुलिस ने हरिद्वार (Haridwar) से दलित युवती को बरामद (Dalit Girl Recovered) करने में सफलता हासिल की है.

Published by DARSHNA DEEP

Yogi Government and Meerut Police: योगी सरकार की पुलिस ने मेरठ से दलित लड़की को उत्तराखंड के हरिद्वार से बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इसके साथ ही मुख्य आरोपी पारस को भी मेरठ पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं, पुलिस की कार्रवाई के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ने विपक्षी दलों के आरोपों का अब एक बेहद ही कड़ा जवाब दिया है और यह संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश में बिना किसी जातिगत भेदभाव के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दलित लड़की के अपहरण और उसकी मां की हत्या के सनसनीखेज मामले में योगी सरकार की पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. तो वहीं,  पुलिस ने अपहृत लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जिससे इस मामले में राजनीति कर रहे विपक्षी दलों को कड़ा जवाब मिला है. 

प्रमुख घटनाक्रम और कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ से अपहृत दलित लड़की को उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद किया है. इसके साथ ही, मुख्य आरोपी और हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने बेहद सक्रियता दिखाई, जिससे अपराधी को भागने का एक बार भी मौका नहीं मिल सका. 

Related Post

विपक्षी दलों को दिया मुंह तोड़ जवाब

इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने विपक्षी दलों को एक मुंह तोड़ जवाब दिया है. जिसपर सरकार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई साबित करती है कि बीजेपी के शासन में न्याय बिना किसी भेदभाव और जाति देखे किया जाता है. 

हत्या का रहस्य और क्या है कानून व्यवस्था?

तो वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल, पुलिस दलित युवती की मां की हत्याकांड के पीछे रहस्यों और साजिशों का खुलासा करने में जुटी हुई है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की सरकार ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से किए जा रहे हमलों का कड़ा जवाब देते हुए इसे ‘कानून के डंडे’ का कमाल बताया है. तो वहीं, मेरठ पुलिस की इस सफलता को प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बीच खौफ पैदा करने के उदाहरण के रूप में पेश किया जा रहा है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Priyanka Chahar Chaudhary vs Abhishek Malhan: टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान…

April 13, 2026

Mesh Sankranti 2026: 14 या 15 अप्रैल, जानें कब है मेष संक्रांति; क्या है सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Mesh Sankranti 2026 Kab Hai: इस साल लोगों के मन में मेष संक्रांति का पर्व…

April 13, 2026

बंगाल के मतदाता पिस रहे हैं…आखिर किस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने EC को लगाई फटकार?

West Bengal SIR: कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि रोज 1000 दस्तावेज देखे…

April 13, 2026

Android यूजर्स सावधान, Google Gemini में बड़ी सुरक्षा चूक! हैकर्स के निशाने पर यूजर्स का पर्सनल डेटा

Gemini AI security issue: CloudSEK के सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म BeVigil ने जब टॉप एंड्रॉइड ऐप्स की…

April 13, 2026

Noida Workers Protest: नोएडा में प्रदर्शन का असर, इन रास्तों पर लगा जाम; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. साथ ही चेतावनी…

April 13, 2026