बेटी के शव के साथ 2 महीने तक रहा पिता, बदबू छिपाने के लिए किया परफ्यूम का इस्तेमाल; जांच में जुटी पुलिस

Meerut Case: मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र स्थित एक बंड पड़े मकान से युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतका के पिता को हिरासत में ले लिया है.

Published by Preeti Rajput

Meerut Case: मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बंद पड़े मकान से एक युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. घटना के बारे में तब पता चला जब घर के भीतर से तेज बदबू आने लगी और लोगों को शक होने लगा. सूचना मिलने पर रिश्तेदारों ने आकर जांच की. जिसमें जब भतीजा घर के भीतर पहुंचा, तो मंजर देख हैरान रह गया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी. 

पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में ले लिया. शव की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी, जिससे उसकी पहचान और मौत का कारण पता लगाना मुश्किल हो गया. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, युवती की मौत 4-5 महीने पहले हो चुकी थी. शव इतने समय से घर के अंदर ही पड़ा था.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज

Related Post

बेटी के शव के साथ रहा पिता

जांच में एक हैरान कर देने वाली बात यह है कि युवती का पिता करीब 2 महीने तक अपनी बेटी के शव के साथ उसी घर में रहा. इस दौरान अंदर से कई परफ्यूम स्प्रे की बोतलें भी बरामद हुई हैं. आशंका है कि बदबू छुपाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था. फिर करीब 2 महीने बाद पिता घर छोड़कर चला गया. युवती का शव घर में ही पड़ा रहा. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस को शक है की उसके मौत की बात जानबूझकर छुपाई.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का कहर! अगले 10 घंटों में तूफान और तेज बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार का हाल

जांच में जुटी पुलिस

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरुरी सबूत जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ  रही है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सब हैरान की पिता कैसे 2 महीने तक अपनी बेटी के शव के साथ रहा और फिर उसे छोड़कर चला गया. पुलिस पूरे मामले की गहराई से कर रही है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Sree Devi Temple: भारत के इस मंदिर में पुरुष पहनते हैं साड़ी और करते हैं श्रृंगार, तब मिलता है पूजा का अधिकार

Kottankulangara Sridevi Temple: सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान केरल के कोट्टांकुलंगारा श्रीदेवी मंदिर…

April 11, 2026

IPL 2026 : CSK और DC के बीच जबरदस्त मुकाबला, जानें चेपॉक की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

IPL 2026 CSK VS DC: 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के…

April 11, 2026