‘तुम नहीं मारोगे तो दूसरा मारेगा’, कातिल पत्नी की कहानी

लखनऊ में पुलिस ने प्रमोद गौतम हत्याकांड (Pramod Gautam Murder Case) का खुलासा किया है. पत्नी चांदनी और प्रेमी बच्चा लाल (Lover Bachcha Lal) को गिरफ्तार किया गया है. चांदनी ने पति की मारपीट से तंग आकर, 8 हजार में तमंचा (Pistol) खरीदवाकर, प्रेमी से गोली मरवाकर हत्या करवाई.

Published by DARSHNA DEEP

Pramod Gautam Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, यह पूरा मामला 25 अक्टूबर की रात का है जब मृतक प्रमोद गौतम जो पुलिस लाइन में संविदा कर्मी थे, उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आखिर क्या है हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

प्रेम-प्रसंग और हत्या की साजिश

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतक प्रमोद गौतम की पत्नी चांदनी का बांदा के रहने वाले बच्चा लाल नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग काफी लंबे समय से चल रहा था. इन दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत बच्चा लाल की एक गलत कॉल से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदलती चली गई. 

पुलिस के मुताबिक, चांदनी अपने पति प्रमोद गौतम द्वारा शराब पीकर मारपीट किए जाने से बेहद ही परेशान थी. इसी वजह से उसने प्रेमी बच्चा लाल के साथ मिलकर पति की हत्या करने की खौफनाक साजिश रची और हमेशा के लिए उसे रास्ते से हटाने के लिए एक योजना भी बनाई. 

Related Post

पत्नी के भड़काऊ बोल और तमंचा

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी पत्नी चांदनी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. जिसमें उसने बताया कि चांदनी ने प्रेमी बच्चा लाल को हत्या के लिए उकसाते हुए कहा था कि “अगर तुम मेरे पति को नहीं मारोगे तो कोई दूसरा मारेगा”. इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा खरीदने के लिए भी मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी बच्चा लाल को 8 हजार रुपये दिए थे. 

हत्या का तरीका और पुलिस की कार्रवाई

साजिश के तहत, 25 अक्टूबर की रात बच्चा लाल ने प्रमोद गौतम को शराब पिलाने के बहाने से अपने पास बुलाया था. जब प्रमोद नशे में धुत हो गया, तो प्रेमी बच्चा लाल ने उसे पीछे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.  प्रमोद का शव उसके घर से करीब 400-500 मीटर दूर खून से लथपथ पड़ा मिला था. 

शुरुआत में, पुलिस ने इसे एक सामान्य हत्या मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन तमाम सबूतों और सर्विलांस की मदद से पुलिस का शक मृतक की पत्नी चांदनी पर गहराता चला गया. सख्ती से पूछताछ करने के बाद, चांदनी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने इस घटना में आरोपी पत्नी चांदनी और उसे प्रेमी बच्चा लाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है औरआगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026