5 लाख के लिए बना ‘कातिल भाई’, बहन का दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर ले जाकर फेंकी लाश!

गोरखपुर के नयागांव में भाई ने 5 लाख के मुआवजे (5 Lakh Compensation) के विवाद में बहन की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या (Strangulation with a scarf) कर दी और शव को कुशीनगर में फेंक दिया. पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी (Accused) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Published by DARSHNA DEEP

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को बेहद ही शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां, गोरखनाथ थानाक्षेत्र के नयागांव में एक सगे भाई ने 5 लाख रुपये के मुआवजे को लेकर हुए विवाद के दौरान अपनी ही 19 साल की बहन नीलम निषाद को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना तब सामने आई जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात?

यह पूरी घटना 27 अक्टूबर की रात की है, जब छठ पूजा के दिन आरोपी भाई ने घर में ही दुपट्टे से बहन नीलम का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को बोरी में भरकर बाइक से कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में गन्ने के एक खेत में फेंक दिया. जब देर रात तक घरवाले नीलम को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला लेकिन अगले ही दिन परिवार ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट में पुलिस में दर्ज कराई. 

सीसीटीवी कैमरे ने खोला काले राज़

मामले की जांच के दौरान पुलिस को नयागांव क्षेत्र के एक सीसीटीवी कैमरे में रामआशीष बाइक पर बोरी ले जाते हुए दिखाई दिया. पहले तो उसने पूछताछ में बोरे में गेहूं होने की बात की लेकिन जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और पैसों के विवाद में आकर अपनी बहन की निर्मम हत्या कर दी.

Related Post

मृतिका के पिता ने घटना पर क्या बताया

पिता चिंकू निषाद ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनकी जमीन गई थी, जिसके बदले उन्हें 5 लाख रुपये मुआवजा भी मिला था. इन पैसों से उन्होंने नीलम की शादी के लिए कुछ गहने भी खरीदे हुए थे. लेकिन, रामआशीष उस पूरे मुआवजे की रकम को अपने नाम करना चाहता था. बस फिर क्या था इसी बात को लेकर घर में जमकर विवाद हुआ और उसने अपनी ही बहन की निर्मम हत्या कर दी. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार, 29 अक्टूबर की देर रात कुशीनगर से नीलम का शव बरामद कर लिया. आरोपी पेशे से राजगीर है और पत्नी के साथ अलग रहता था. परिवार के मुताबिक, उसका छोटा भाई गोलू पहले से ही लड़की भगाने के मामले में जेल में फिलहाल बंद है. इसके अलावा पुलिस ने हत्या में शामिल दुपट्टा और आरोपी की बाइक को भी बरामद कर लिया है. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह घटना न सिर्फ इंसानियत को झकझोर देने वाली है, बल्कि यह दिखाती है कि लालच के आगे कभी-कभी रिश्ते भी पूरी तरह से हार जाते हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026