‘555’ बीड़ी मालिक का दर्दनाक अंत, बेटे ने पिता को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

मथुरा के वृंदावन में 555 Beedi परिवार में Tragic Incident हुआ. परिवारिक विवाद (Family Dispute) की वजह से बेटे नरेश अग्रवाल ने पहले पिता सुरेश अग्रवाल को गोली मारी फिर अपनी Licensed Pistol से आत्महत्या (Suicide) कर ली. पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

555 Beedi Family Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, शुक्रवार रात एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार में सनसनीखेज वारदात देखने को मिली. दिनेश बीड़ी वाले (‘555’ बीड़ी) के नाम से मशहूर इस परिवार में आपसी विवाद की वजह से बेटे ने पहले तो अपने पिता सुरेश अग्रवाल को गोली मार फिर बाद खुद आत्महत्या कर ली. 

क्या हुआ वारदात की रात?

दरअसल, रात के समय पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल और बेटा नरेश अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर नरेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और अपने पिता के सीने में गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा नरेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 

डॉक्टरों ने दोनों को मृत किया घोषित

गोली चलने की दोहरी आवाज सुनकर घर के लोग अंदर पहुंचे और दोनों को खून से लथपथ पाया. परिजन आनन-फानन में दोनों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

Related Post

कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई

एसपी सिटी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने घटनाक्रम पर बताया कि प्राथमिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है, जिसमें बेटे नरेश ने पहले पिता को गोली मारी और फिर तुरंत खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल, पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ भी कर रही है और मामले की गंभीरता से की जा रही है. 

‘555 बीड़ी’ की उत्तर प्रदेश में 50 साल से अधिक की प्रतिष्ठा है, और इस प्रतिष्ठित परिवार के मालिक की इस तरह की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल मचा हुआ है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026