न्याय मांगने पर जेल! पुलिस की ‘उल्टा कार्रवाई’, छेड़छाड़ की शिकायत करने वाला भाई ही बना आरोपी

उत्तर प्रदेश के अमेठी में, एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत (Molestation Complaint) की, लेकिन पुलिस पर आरोप है कि उसने समझौते का दबाव (Pressure to compromise) बनाया. जब मना किया, तो पुलिस ने उल्टा छात्रा के भाई को ही आरोपी बनाकर, कथित तौर पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया. फिलहाल, अब परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है.

Published by DARSHNA DEEP

Brother Becomes Accused: क्या आपने पहले कही सुना है छेड़छाड़ की शिकायत करने वाला भाई ही खुद आरोपी बन गया. क्यों चौंक गए न आप भी. दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है. जहां, पुलिस की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. एक छात्रा ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा छात्रा के भाई को ही आरोपी बनाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया. 

पूरा मामला और आरोप

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जहां, छात्रा कोचिंग और पढ़ाई करने के लिए आती थी. लेकिन, इसी दौरान गांव का रहने वाला एक हैवान आरोपी जिसका नाम शैलेश सिंह उसे रास्ते में लगातार परेशान करता था और साथ ही छेड़छाड़ जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम भी देता था. 

भाई ने पुलिस में की शिकायत

पीड़िता ने अपने भाई को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. भाई ने जब आरोपी से इस बारे में बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की तो आरपी ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि गलत फोटो वायरल करने की धमकी भी दी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद 24 अक्टूबर को छात्रा और उसका भाई ने पुलिस में मामले में शिकायत दर्ज कराई. 

Related Post

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा  पुलिस ने शिकायत तो सुनी लेकिन जांच करने के बजाय समझौते का एक तरह से दबाव भी बनाया और साथ ही उन्हें दोबारा वापस भेज दिया. उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित पक्ष ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया तो पुलिस ने आरोपी से घटना की शिकायत लेकर भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल, पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए थाने के चक्कर काटे को मजबूर हो गया है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं है. 

झूठा आरोप और पुलिस का दावा

इस मामले में थाना प्रभारी रवि सिंह ने जानकारी देते हुए बतया कि छेड़छाड़ की शिकायत पूरी तरह से गलत है. इतना ही नहीं उन्होंने दावा करते हुए कहा छात्रा के भाई ने ही आरोपी के साथ मारपीट की थी जिसकी वजह से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है. 

न्याय के लिए मांग कर रहा पीड़ित परिवार

पीड़ित छात्रा और उसके भाई ने बताया कि वह न्याय चाहते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें अपनी बहन के लिए न्याय मांगना भारी पड़ गया और आखिरी में उन पर ही झूठा केस दर्ज कर दिया गया. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026