सौतेली मां से इतनी नफरत, 9 महिलाओं को दी दर्दनाक मौत, बरेली में सीरियल किलर ने मचाया आतंक!

बरेली पुलिस ने 14 महीनों से दहशत फैला रहे (Spreading Panic) सीरियल किलर (Serial Killer) कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने सौतेली मां के बुरे व्यवहार की वजह से महिलाओं से नफरत में आकर, एक ही तरीके से 9 अधेड़ महिलाओं की गला घोंटकर हत्या कर दी.

Published by DARSHNA DEEP

Bareilly Serial Killer: उत्तर प्रदेश के बरेली से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, 14 महीनों से दहशत फैला रहे एक सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोप है कि उसने एक जैसे पैटर्न पर नौ अधेड़ उम्र की महिलाओं की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी. 

क्या है नफरत की असली वजह?

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में सीरियल किलर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं से नफरत थी. इसकी मुख्य वजह उसकी सौतेली मां का बुरा व्यवहार और पिता द्वारा उपेक्षा बताया है, जिसकी वजह से महिलाओं के प्रति उसके दिलो-दिमाग में पूरी तरह से नफरत भर गई थी. इसी नफरत की वजह से उसने महिलाओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया था. आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने खास रूप से 45 से 65 साल की महिलाओं को अपना शिकार बनाया, जिन्हें वह सुनसान खेतों के पास ले जाकर हत्या कर दी थी. 

Related Post

हत्या का तरीका और निशानी

वह महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या करता था. अक्सर उनकी साड़ी के पल्लू या दुपट्टे का इस्तेमाल करता जिससे गले में गांठ लग जाती थी. वारदात के बाद, वह चूड़ी, बिंदी, लिपस्टिक या आधार कार्ड जैसी चीज़ें निशानी के तौर पर अपने साथ रखता था. यह कृत्य उसके साइको किलर होने का पूरी तरह से संकते भी देता है. 

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

हत्याओं का सिलसिला बरेली के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्रों के करीब 25 किलोमीटर के दायरे में तेजी से चल रहा था. एक ही पैटर्न पर हो रही इन वारदातों से इलाके में महिलाओं के अंदर डर का माहौल भी देखने को मिला थी. पुलिस ने लगभग 14 महीने की जांच के बाद, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी का स्केच जारी कर गिरफ्कार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नशे में रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक…

April 21, 2026

धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप

Dhamtari illegal tree cutting: धमतरी कन्हारपुरी-कोसमर्रा मार्ग पर नियमों को ताक में रख सैकड़ों पेड़…

April 21, 2026

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026