Home > उत्तर प्रदेश > UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Clerk) और ASI (Accounts) भर्ती-2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 921 पदों के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), टाइपिंग और स्टेनोग्राफी टेस्ट के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है.

By: Ranjana Sharma | Published: March 26, 2026 6:20:53 PM IST



UP SI ASI result 2026 Out:  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Clerk) और ASI (Accounts) भर्ती-2023 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. लंबे समय से मेहनत कर रहे अभ्यर्थी अब बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

भर्ती प्रक्रिया और पद विवरण

इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विभागों में गोपनीय, लिपिक और लेखा संवर्ग के पदों को भरा जाना था. बोर्ड ने चयन के सभी चरणों-लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट-के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है.

कुल पद और विवरण

  • सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय): 268 पद
  • एएसआई (लिपिक): 449 पद
  • एएसआई (लेखा): 204 पद
  • कुल पद: 921
आज जारी रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराए गए हैं.

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा: 2 नवंबर 2025
  • लिखित परीक्षा रिजल्ट: 10 दिसंबर 2025
  • टाइपिंग टेस्ट: 21 और 22 फरवरी 2026
  • स्टेनोग्राफी टेस्ट: 28 फरवरी 2026
  • फाइनल रिजल्ट घोषणा: 26 मार्च 2026
यह भर्ती प्रक्रिया कई चरणों से गुजरी और सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई है.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • UPPRPB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Latest Notifications / Results सेक्शन पर क्लिक करें.
  • लिंक देखें – “UP Police SI, ASI (Clerk & Accounts) Final Result 2023”
  • पीडीएफ डाउनलोड करें.
  • अपना रोल नंबर या नाम खोजें और रिजल्ट चेक करें.

कट-ऑफ और आगे की प्रक्रिया

  • बोर्ड ने श्रेणीवार (कैटेगरी-वाइज) कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं.
  • सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
  • इस चरण की सूचना बोर्ड द्वारा ई-मेल या आधिकारिक नोटिस के माध्यम से जल्द दी जाएगी.
  • संबंधित अभ्यर्थी पीडीएफ में अपनी जानकारी देखकर आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं.

Advertisement