दरिंदगी की सारी हदें हुई पार, 8 साल की बेटी को मां के प्रेमी ने बनाया अपना शिकार

उत्तर प्रदेश के झांसी में, एक 8 साल की बच्ची ने अपनी मां के कथित प्रेमी पर नशीली गोलियां (Drug Pills) खिलाकर दुष्कर्म (Sexually Assault) करने का गंभीर आरोप लगाया है. बच्ची के पिता की शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी (Accused) की तलाश शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां के प्रेमी ने उसकी आठ साल की मासूम बेटी के साथ घिनौना काम करने का गंभीर आरोप लगाया है. 

क्या है वारदात का पूरा मामला?

यह शर्मनाक घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के राजीव नगर के गुड़गांव इलाके की है. जहां, बच्ची के पिता ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग 8 साल पहले उनकी पत्नी बेटी को लेकर अपने कथित प्रेमी आकाश परिहार के पास चली गई थी और वे दोनों राजीव नगर के गुड़गांव में एक साथ रहने लगे थे. 

Related Post

मासूम बच्ची ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, 21 अक्टूबर को बच्ची की मां ने पिता को बेटी की तबियत खराब होने की सूचना दी, जिसके बाद पिता बच्ची को लेने गुड़गांव पहुंचे और परिवार को वापस झांसी ले आए, लेकिन फिर 23 अक्टूबर को बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में विस्तार से बताया. मासूम ने खुलासा करते हुए कहा कि आकाश परिहार उसे काली रंग की नशीली गोलियां खिलाता था, जिसकी वजह से उसे तेज चक्कर आते थे. बस इसी का फायदा उठाकर वह मासूम के साथ घिनौना काम किया करता था. 

पुलिस ने मामले में गंभीरता लेते हुए जांच की शुरू

मासूम के साथ हुई हैवानियत की बात सुनकर पिता सदमे में आ गए और उन्होंने तुरंत नवाबाद पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराी. घटना पर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के मुताबिक केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. बच्ची का मेडिकल महिला जिला अस्पताल में करवाया गया है, फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026