ताजमहल के 22 बंद कमरे खोलेंगे रहस्यों का खजाना! हर दरवाजे के पीछे छिपी है चौंकाने वाली कहानी

Taj Mahal: आगरा में ताजमहल प्यार की निशानी और दुनिया के अजूबों में से एक है. लेकिन आप जानते है सबसे बड़ा रहस्य इसके 22 कमरे में छिपा है. आज जानेंगे आखिर क्यों बन्द है?

Published by Mohammad Nematullah

Taj Mahal: आगरा में ताजमहल प्यार की निशानी और दुनिया के सात अजूबों में से एक है. शाहजहां ने इसे अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया. लेकिन क्या आप जानते है कि अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ताजमहल कई रहस्यों को भी समेटे हुए है. सबसे बड़ा रहस्य इसके 22 बंद कमरें में छिपा है. जो सदियों से बंद पड़े है.

कब बना था ताजमहल?

आगरा में ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेपनाह मोहब्बत मुमताज महल की याद में करवाया था. इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1653 तक चला. यह स्मारक भारतीय, फारसी, तुर्की और इस्लामी वास्तुकला का अनूठा मिश्रण है. इसका मुख्य मकबरा सफेद संगमरमर से बना है. इसकी बारीक नक्काशी सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है. ताजमहल की चमकदार सफेद संगमरमर की संरचना इसे दुनिया भर में मशहूर बनाती है. इस स्मारक के निर्माण में 28 प्रकार के कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. जिन्हें राजस्थान, बगदाद, अफगानिस्तान, तिब्बत, मिस्र, रूस और ईरान जैसे स्थानों से आयात किया गया था. संगमरमर की चमक सूर्य की रोशनी से और भी निखर जाती है, जिससे ताजमहल चांदनी रातों में भी जगमगाता हुआ प्रतीत होता है.

Related Post

बंद कमरों का रहस्य क्या है?

गौरतलब है कि ताजमहल के मुख्य मकबरे के नीचे 22 कमरे है जो अब तक अनदेखे है. इतिहासकारों का मानना ​​है कि इन कमरों को आखिरी बार 1934 में खोला गया था. ताजमहल की पहली मंजिल पर भी कई कमरे है. लेकिन उन तक जाने वाली दो सीढ़ियां शाहजहां के समय से बंद है. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इन बंद कमरों की दो तस्वीरें जारी की है. ऐसी अटकलें हैं कि इन बंद कमरों में सोने-चांदी के छिपे हुए खजाने के साथ-साथ प्राचीन मुगलकालीन दस्तावेज और अन्य कलाकृतियां भी है. कई इतिहासकारों का यह भी दावा है कि इन बंद कमरों में असंख्य हिंदू मूर्तियां और शिलालेख है. इन्हें खोलने के लिए एक जनहित याचिका दायर की गई थी. लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने इसे खारिज कर दिया है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ताजमहल के निर्माण में लगभग 20,000 कारीगरों, जिनमें शिल्पकार, राजमिस्त्री, वास्तुकार, कढ़ाई करने वाले और कलाकार शामिल थे. इसका डिज़ाइन शाहजहां के दरबार के मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी ने तैयार किया था.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026