Shahjahanpur: नवजात की लाश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला, महिला पुलिसकर्मी पर लगाया धक्का देने का आरोप

Shahjahanpur news: एक महिला अपने नवजात शिशु की लाश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची, बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाना शुरू किया, तभी ग्रामीणों ने विरोध किया

Published by

शाहजहांपुर से कु.शिशांत शुक्ला की रिपोर्ट:  जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। काँट क्षेत्र के अकॉर रसूलपुर गांव की एक महिला अपने नवजात शिशु की लाश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दिया, जिससे उसके पेट में पल रहा बच्चा दम तोड़ गया। न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने अधिकारियों के सामने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाना शुरू किया

जानकारी के मुताबिक, अकॉर रसूलपुर में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। टीम ने बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाना शुरू किया, तभी ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी दौरान महिला भी मौके पर मौजूद थी। पीड़िता का आरोप है कि हंगामे के बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे जोर से धक्का दिया। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गई और उसके पेट में पल रहे बच्चे को गंभीर चोट आई। कुछ ही दिनों बाद उसने मृत शिशु को जन्म दिया।

Related Post

पैरों में गिरकर न्याय की गुहार लगाई

महिला का कहना है कि अगर उस दिन उसे धक्का न दिया गया होता तो उसका बच्चा जिंदा पैदा होता। उसने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों के पैरों में गिरकर न्याय की गुहार लगाई। नवजात की लाश देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। महिला ने रो-रोकर पूरी कहानी सुनाई और जिम्मेदार पुलिसकर्मी व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को सांत्वना दी

कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को सांत्वना दी और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।गौरतलब है कि शाहजहांपुर में पिछले कुछ समय से अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार बुलडोज़र कार्रवाई चल रही है। कई स्थानों पर विरोध और धक्का-मुक्की की घटनाएँ भी सामने आई हैं। लेकिन नवजात की मौत से जुड़ा यह मामला बेहद संवेदनशील हो गया है। स्थानीय लोग भी महिला के समर्थन में खड़े हो गए हैं और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।

जांच में लापरवाही सामने आती है

अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच में किसकी लापरवाही सामने आती है और क्या पीड़िता को इंसाफ मिल पाता है। फिलहाल महिला का दर्द और नवजात की मौत की घटना ने पूरे जिले में गहरी संवेदना और आक्रोश पैदा कर दिया है।

Published by

Recent Posts

अगर रविवार को किया ये काम, तो जाना होगा जेल; आखिर क्यों बनाया ऐसा कानून?

Working On Sunday Illegal: दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर रविवार को काम…

March 5, 2026

Gulf Countries Indians: इस मुस्लिम देश में बसते हैं सबसे ज्यादा भारतीय, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

Iran-Israel War: क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं.…

March 5, 2026

Holi Color Video: दिमाग की होली! बच्चे ने मुल्तानी मिट्टी से बनाए रंग, 200 से 2200 तक का हुआ मुनाफा

Holi Viral Video: होली के दिन तमाम ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जो आपको हैरान…

March 5, 2026