इंसाफ के लिए लड़ने वाला बना हैवान! गैंगरेप पीड़िता से होटल में किया गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा तो छत से कूदा

आगरा में गैंगरेप पीड़िता से उसके ही केस के वकील (Accused Lawyer) ने होटल में दुराचार किया. पुलिस छापे में वकील छत से कूदकर घायल हुआ, मामला न्याय व्यवस्था (Justice System) पर सवाल उठाता है.

Published by DARSHNA DEEP

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक गैंगरेप पीड़िता के साथ होटल में दुराचार किया है, इस वारदात के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिला है. लेकिन, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह घिनौना काम और किसी ने नहीं बल्कि आरोपियों के वकील ने खुद किय है. 

आखिर क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता औरैया की रहने वाली है. साल 2022 में  एत्मादपुर क्षेत्र के कुछ युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन केस की तारीख के लिए आगरा आना पड़ा था. ठीक उसी दौरान आरोपियों के वकील ने आरोपियों के वकील ने पीड़िता से संपर्क किया और उसे समझौता करने की बात कही. 

 युवती केस की लंबी प्रक्रिया से थक चुकी थी, इसलिए वह मान गई. आरोपी वकील उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर कुबेरपुर ले गया, जहां उसने एक आरोपी से मुलाकात कराई, लेकिन समझौता नहीं हो सका.

Related Post

वकील ने की घिनौनी हरकत

रात हो जाने पर आरोपी वकील ने कहा कि आगरा में ही ठहरना होगा. वह युवती को होटल ताज रॉयल लेकर आया और वहां कमरा नंबर 106 में ठहरने की बात कही. पहले तो वह चला गया, लेकिन रात में वापस आकर यह कहने लगा कि “केस से जुड़ी बात करनी है, साथ में खाना भी खा लेंगे.” जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला तो उसने उसे दबोच लिया और दुराचार किया. किसी तरह युवती पानी लेने के बहाने कमरे से बाहर निकली और एक जगह पर छिप गई. बाद में आरोपी उसे ढूंढने आया, लेकिन वह भागकर खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया. सुबह पीड़िता ने पुलिस में आरोपी वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई ?

पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए होटल के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं. सीसीटीवी फुटेज में वकील का होटल में आना पूरी तरह से साफ देखा जा सकता है. फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

वारदात पर पुलिस ने क्या दी जानकारी ?

पुलिस के मुताबिक, जब उन्होंने ट्रांसयमुना कॉलोनी में वकील के घर पर छापेमारी की तो पुलिस को देखकर आरोपी पड़ोसी की छत से ही कूद गया. इसी दौरान उसके दोनों पैर भी टूट गए. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.  फिलहाल, कार्रवाई में यह भी सामने आया है कि आरोपी का भाई “लुटेरी दुल्हन” केस में पहले से ही जेल जा चुका है, जिसने धोखाधड़ी से शादी कराने में अहम भूमिका निभाई थी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026