भोजपुरी स्टार सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा – गोली मार दूंगा; मचा हड़कंप

Ravi Kishan News: रवि किशन के सचिव ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Published by Shubahm Srivastava

Ravi Kishan Death Threat: गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा ज़िले के जवनिया गांव का निवासी ‘अजय कुमार यादव’ बताया है. अजय ने रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फ़ोन किया और न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि यह भी कहा, “रवि किशन यादवों के बारे में टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा.”

आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल

जब सचिव ने स्पष्ट किया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के ख़िलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया, तो आरोपी और भी भड़क गया. उसने सांसद और सचिव दोनों को गालियां दीं और धमकी दी, “जब रवि किशन चार दिन बाद बिहार आएंगे, तो मैं उन्हें जान से मार दूंगा.” इसके अलावा, आरोपी ने धार्मिक टिप्पणी की और राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

खेसारी लाल यादव के बयान का किया समर्थन

सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी. उसने भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ भी अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे विवाद और बढ़ गया.

मिर्जापुर में चेन स्नेचरों की लिस्ट में BJP नेता का नाम, पोस्टर हुआ वायरल; भाजपा में मचा हड़कंप

Related Post

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, मांगी गई सुरक्षा

घटना के बाद, सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. ज्ञापन में उन्होंने सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी अजय यादव की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

पार्टी के स्टार प्रचारक हैं रवि किशने

सूत्रों का कहना है कि धमकी के बाद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है, क्योंकि वह पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं और आगामी चुनावों के लिए कई राज्यों में प्रचार करने वाले हैं. पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी का फोन बिहार से आया था और पुलिस को जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है.

न्याय मांगने पर जेल! पुलिस की ‘उल्टा कार्रवाई’, छेड़छाड़ की शिकायत करने वाला भाई ही बना आरोपी

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026