2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा को गठबंधन का लंबा अनुभव है और इंडी गठबंधन यूपी में और मजबूत होगा.

Published by Shubahm Srivastava

Akhilesh Yadav On INDIA Bloc: अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) का कांग्रेस के साथ मौजूदा गठबंधन आगे भी जारी रहेगा. पार्टी किसी नए दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा को गठबंधन का लंबा अनुभव है और ‘इंडी गठबंधन’ यूपी में और मजबूत होगा.

SIR पर क्या कुछ कहा?

एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा ने फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए फार्म-7 भरकर सपा के वोटरों के नाम हटाने की साजिश की. हालांकि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस गड़बड़ी को पकड़ लिया, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. अब सपा हर बूथ पर जाकर जांच करेगी कि कहीं वोटर लिस्ट में कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है.

Related Post

‘भाजपा विरासत की दुश्मन’

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ‘विरासत की दुश्मन’ है और सरकार ने ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया है. उदाहरण देते हुए उन्होंने मणिकर्णिका घाट और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को लेकर सवाल उठाए. इसके अलावा उन्होंने राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई और कहा कि हर जिले में गांजा पकड़ा जा रहा है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

चुनाव आयोग पर निशाना

सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि भाजपा मुद्दों पर हारने के बाद संवैधानिक संस्थाओं का सहारा लेती है. उन्होंने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने वोट कटौती की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस बार भाजपा को जवाब देगी.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026

अराइया बाय अज़ा ने लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी के साथ ‘कॉन्शियस लक्ज़री’ के नए युग की शुरुआत की

मुंबई (महाराष्ट्र), अप्रैल 11: अराइया बाय अज़ा, एक नेक्स्ट-जनरेशन फाइन ज्वेलरी ब्रांड, अपने नैतिक रूप…

April 11, 2026