Categories: टेक - ऑटो

कौन से iPhone ऐप ट्रैक कर रहे हैं आपकी लोकेशन? ऐसे करें पहचान और बचाएं अपनी प्राइवेसी

अच्छी बात यह है कि iPhone आपको इस बारे में खुद बताता है – बस आपको यह जानना ज़रूरी है कि कहाँ और कैसे देखना है. आइए जानते हैं कि कैसे आप पता लगा सकते हैं कि कौन-से ऐप आपकी जासूसी कर रहे हैं.

Published by Renu chouhan

iPhone को हमेशा “सबसे सुरक्षित फोन” कहा जाता है, लेकिन कई बार आपकी छोटी-सी गलती आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकती है. iPhone में कुछ ऐप्स आपकी लोकेशन, माइक्रोफोन या कैमरा की जानकारी चुपके से इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि iPhone आपको इस बारे में खुद बताता है – बस आपको यह जानना ज़रूरी है कि कहाँ और कैसे देखना है. आइए जानते हैं कि कैसे आप पता लगा सकते हैं कि कौन-से ऐप आपकी जासूसी कर रहे हैं.

कौन-से ऐप ट्रैक कर रहे हैं आपकी लोकेशन?
अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन से ऐप आपकी लोकेशन एक्सेस कर रहे हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने iPhone की Settings खोलें. फिर Privacy & Security में जाएं और Location Services पर टैप करें. यहां आपको सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिनके पास आपकी लोकेशन की परमिशन है. हर ऐप के सामने लिखा होगा कि वह हमेशा, ऐप यूज़ करते वक्त या कभी नहीं आपकी लोकेशन ले सकता है.

पर्पल और ग्रे एरो का मतलब
जब आप ऐप्स की लिस्ट देखते हैं तो कुछ ऐप्स के सामने पर्पल या ग्रे कलर का एरो दिखेगा. पर्पल एरो (Purple Arrow): इसका मतलब है कि ऐप ने हाल ही में आपकी लोकेशन का इस्तेमाल किया है. ग्रे एरो (Grey Arrow): यह बताता है कि ऐप ने पिछले 24 घंटे में आपकी लोकेशन ली है. इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि कौन-सा ऐप लगातार आपकी लोकेशन पर नज़र रख रहा है.

Related Post

ऐप की परमिशन कैसे बदलें
अगर आपको कोई ऐप संदिग्ध लगे, तो आप उसकी लोकेशन परमिशन बदल सकते हैं. इसके लिए उस ऐप पर टैप करें और तीन विकल्पों में से एक चुनें- Never (कभी नहीं), While Using the App (ऐप यूज़ करते समय) या Always (हमेशा). इसके अलावा, Precise Location का विकल्प भी होता है. इसे ऑफ करने पर ऐप सिर्फ आपकी अनुमानित लोकेशन जान सकेगा, सटीक जगह नहीं. लिस्ट के नीचे आपको System Services मिलेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपके iPhone के कौन-कौन से इनबिल्ट फीचर्स आपकी लोकेशन यूज़ कर रहे हैं.

माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस कैसे चेक करें
अगर आपको शक है कि कोई ऐप आपके कैमरे या माइक का इस्तेमाल कर रहा है, तो इसके लिए भी सेटिंग्स में जाएं.
Privacy & Security पर टैप करें
फिर Microphone चुनें — यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट मिलेगी जिन्हें माइक की परमिशन मिली है.
इसी तरह, Camera पर टैप करके यह देख सकते हैं कि किन ऐप्स को कैमरा एक्सेस मिला हुआ है.
इससे आप तुरंत ऐसे ऐप्स को पहचान सकते हैं जो आपकी जानकारी बिना आपकी मंजूरी के यूज़ कर रहे हैं.

क्रॉस-ऐप ट्रैकिंग को कैसे रोकें
आजकल कई ऐप्स आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करके दूसरे ऐप्स या वेबसाइट्स के साथ शेयर करते हैं. इसे Cross-App Tracking कहा जाता है.
इसे रोकने के लिए सेटिंग्स में जाएं → Privacy & Security → Tracking पर टैप करें.
यहां आपको उन ऐप्स की लिस्ट दिखेगी जिन्होंने आपकी ट्रैकिंग की परमिशन मांगी है.
आप हर ऐप की ट्रैकिंग को ऑन या ऑफ कर सकते हैं.
अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में कोई ऐप ट्रैकिंग की परमिशन ही न मांगे, तो ऊपर दिए गए Allow Apps to Request to Track ऑप्शन को Off कर दें.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026