Categories: टेक - ऑटो

WhatsApp ने iPhone यूजर्स को दिया नया गिफ्ट! अब किसी मैसेज को भूलना होगा नामुमकिन

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है. अब आप किसी भी मैसेज पर Reminder सेट कर सकते हैं, ताकि जरूरी बातों को भूलने का डर न रहे. यह फीचर WhatsApp के वर्जन 25.25.74 में दिया गया है.

Published by Renu chouhan

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है. अब आप किसी भी मैसेज पर Reminder सेट कर सकते हैं, ताकि जरूरी बातों को भूलने का डर न रहे. यह फीचर WhatsApp के वर्जन 25.25.74 में दिया गया है. अक्सर हमें किसी चैट में जरूरी मैसेज मिलते हैं – जैसे काम से जुड़ी जानकारी, मीटिंग लिंक, पेमेंट डिटेल या दोस्तों की कोई रिक्वेस्ट. पहले इन्हें याद रखने के लिए लोग Star मैसेज या Screenshot लेते थे. लेकिन अब WhatsApp खुद आपको समय पर याद दिलाएगा. जब आप किसी मैसेज पर Reminder सेट करेंगे, तो उस पर एक bell icon दिखेगा. तय समय पर आपके फोन पर नोटिफिकेशन आएगा और सीधा उसी मैसेज पर ले जाएगा.

WhatsApp में Reminder कैसे सेट करें?
– WhatsApp खोलें और उस चैट पर जाएं.
– जिस मैसेज पर Reminder चाहिए, उस पर लॉन्ग प्रेस करें.
– More… पर टैप करें.
– Remind Me ऑप्शन चुनें.
– अब आप 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे या Custom टाइम/डेट चुन सकते हैं.

Related Post

Reminder कैसे हटाएं?
– अगर आपको Reminder की जरूरत नहीं है तो:
– उस मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें जिसमें bell icon है.
– More… पर टैप करें.
– Cancel Reminder चुनें.

यह फीचर क्यों जरूरी है?
आजकल ग्रुप चैट्स और बिजी शेड्यूल में जरूरी मैसेज अक्सर छूट जाते हैं. जैसे – कोई रात में मीटिंग लिंक भेज दे तो सुबह याद रखना मुश्किल होता है. अब बस Reminder लगा दीजिए, और WhatsApp समय पर अलर्ट दे देगा. यह फीचर खासकर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और बिजी लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा.

Renu chouhan

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026