WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूज करने वालों के लिए खुशखबरी, एक बार फिर यूजर्स के कंफर्ट को नजर रखते हुए नए फीचर्स एड किए गए है. अब कंपनी ने यूजर्स के लिए नॉइज कैंसलेशन फीचर निकाला है. ये फीचर पहली बार साल 2026 मार्च की शुरुआत में देखा गया था. इस फीचर की मदद से ऑडियो और वीडियो दोनों कॉल में बैकग्राउंड नॉइज नहीं आएगी, साथ ही क्यालिटी भी काफी क्लियर रहेगी. ये फीचर स्पीकर में जोर नहीं डालेगा और नार्मली काम करेगा. फिलहाल अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये फीचर किन लोगों के लिए और कब से शुरु होगा.
वैसे तो WhatsApp का ये फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो आए दिन ट्रेवल करते रहते हैं. एक साइट है WABetaInfo जो WhatsApp डेवलपमेंट पर नजर रखती है उसकी माने तो ये फीचर कुछ खास लोगों के लिए होगा कुछ खास लोग ही वॉयस और वीडियो कॉल के लिए नॉइज कैंसलेशन फीचर का यूज कर पाएंगे. एंड्राइड यूजर्स जिन लोगों के पास 26.14.1 वर्जन है सिर्फ वही लोग इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे.
दोनों लोगों का फीचर ऑन करना जरूरी
हाल ही रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फीचर काम करेगा तब जब दोनों लोगों के साइड से नॉइज कैंसलेशन ऑन होगा तब ही ऑडियो में सुधार आएगा और अगर किसी एक ने ऑन किया होगा तो बस आवाज साफ सुनाई देगी. आने वाले कुछ समय में ये फीचर सभी को मिल जाएगा और हर कोई इसे यूज कर सकेगा. इसका यूज सबसे पहले पिछले महीने Android ऐप वर्जन 2.26.11.8 में किया गया था.
स्पेशल ऐप पर भी हो रहा काम
मेटा ने WhatsApp के लिए और भी नए फीचर्स जारी किए हैं. ऐसी खबरे हैं कि कंपनी Apple CarPlay के लिए एक स्पेशल ऐप रेडी कर रही है, जो कि अभी TestFlight के जरिए बीटा में है. WhatsApp में लोग अब Manage Storage ऑप्शन के जरिए अपनी बढ़ी फाइलों को ढूंढ सकते हैं और साथ ही डिलीट भी कर सकते हैं.