Categories: टेक - ऑटो

WhatsApp Latest Translation Update : अब कोई भी भाषा समझना होगा बांय हाथ का खेल, व्हाट्सएप पर आया ट्रांसलेशन फीचर

Whatsapp New Update : व्हाट्सएप ने नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अलग-अलग भाषाओं में सीधे ऐप पर ही सुरक्षित और सहज रूप से बातचीत कर सकेंगे.

Published by sanskritij jaipuria

Whatsapp New Update : व्हाट्सएप ने अपने दुनियाभर के यूजर्स के लिए एक नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है. इसका मकसद है कि दुनिया के अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग बिना किसी दिक्कत के एक-दूसरे से बात कर सकें.

इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि मैसेज का अनुवाद आपके फोन में ही होता है. यानी WhatsApp खुद आपके ट्रांसलेट किए हुए मैसेज को नहीं देख सकता. इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है, जो कि WhatsApp की “end-to-end encryption” नीति के अनुसार है.

धीरे-धीरे सबको मिलेगा ये फीचर

WhatsApp ये सुविधा धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स के लिए शुरू कर रहा है. अगर आप इसे जल्दी पाना चाहते हैं, तो अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करते रहें.

अब अगर किसी ने आपको किसी और भाषा में मैसेज भेजा है, तो आप बस उस मैसेज पर लंबा टैप (long press) करें और फिर “अनुवाद (Translate)” ऑप्शन चुनें. पहली बार में आपको अपनी पसंदीदा भाषा डाउनलोड करनी होगी, लेकिन उसके बाद ये फीचर तुरंत काम करने लगेगा.

Related Post

Android और iPhone में भाषाओं का अंतर

Android यूजर्स के लिए शुरुआत में 6 भाषाएं उपलब्ध हैं: अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और अरबी और iPhone यूजर्स को शुरुआत में 19+ भाषाएं मिलेंगी, यानी उनके पास थोड़े ज्यादा ऑप्शन होंगे.

Android यूजर्स के लिए ऑटो ट्रांसलेशन का फायदा

Android फोन यूजर्स को एक और खास सुविधा मिलेगी- ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन. इसका मतलब, आप किसी खास चैट में ये फीचर चालू (Enable) कर सकते हैं और वहां आने वाले सभी मैसेज खुद-ब-खुद ट्रांसलेट हो जाएंगे. ये फीचर ग्रुप्स या काम की बातचीत के लिए बहुत काम का साबित हो सकता है.

WhatsApp का ये ट्रांसलेशन फीचर न सिर्फ टेक्नोलॉजी के लिहाज से एडवांस है, बल्कि ये दुनिया भर के लोगों को जोड़ने में मदद करेगा. आने वाले समय में जैसे-जैसे और भाषाएं जोड़ी जाएंगी, ये और भी उपयोगी बनता जाएगा.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026