Categories: टेक - ऑटो

WhatsApp ले आया एक और धमाकेदार फीचर, Facebook की तरह दिखेगी आपकी प्रोफाइल

Whatsapp Update : व्हाट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है. अब कंपनी एक ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रही है जो अब तक केवल WhatsApp Business अकाउंट के लिए उपलब्ध था. इसका नाम है कवर फोटो.

Published by sanskritij jaipuria

Whatsapp Update : जैसा की सभी को पता है कि व्हाट्सऐप आए दिन कुछ न कुछ नया लेकर आता रहता है, जिससे लोग काफी खुश हो जाते हैं, क्योंकि लोगों को नई चीजे खुश करती है. इसी तरह एक बार फिर व्हाट्सऐप एक फीचर लाया है. आइए देखते हैं कि वो क्या है-

जिस तरह आप फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर के साथ कवर फोटो लगाते हैं, अब व्हाट्सऐप पर भी ऐसा करना संभव होगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल को ज्यादा अटरैक्टिव और पर्सनल बना सकेंगे. फिलहाल ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है, यानी अभी टेस्टिंग चल रही है, लेकिन जल्द ही ये सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.

कैसे काम करेगा कवर फोटो फीचर?

WABetaInfo वेबसाइट के अनुसार, यूजर्स अपने फोन की गैलरी से कोई भी तस्वीर चुनकर उसे कवर फोटो के रूप में अपलोड कर सकेंगे. ये कवर फोटो आपके प्रोफाइल के ऊपरी हिस्से में दिखाई देगी, बिल्कुल फेसबुक की तरह. स्क्रीनशॉट में यह भी दिखाया गया है कि कवर फोटो सेट करने का ऑप्शन प्रोफाइल एडिट सेक्शन में मिलेगा.

प्राइवेसी सेटिंग भी रहेगी आपके कंट्रोल में

व्हाट्सऐप इस फीचर के साथ प्राइवेसी सेटिंग्स भी देगा ताकि यूजर तय कर सके कि उसकी कवर फोटो कौन देख सकता है. इसके लिए तीन ऑप्शन्स मिलेंगे:

Related Post

 Everyone: सभी व्हाट्सऐप यूजर्स आपकी कवर फोटो देख पाएंगे.
 My Contacts: सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स ही कवर फोटो देख सकेंगे.
 Nobody: कोई भी आपकी कवर फोटो नहीं देख सकेगा.

ये प्राइवेसी सेटिंग बिल्कुल उसी तरह काम करेगी, जैसे प्रोफाइल फोटो या स्टेटस के लिए होती है.

जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा फीचर

व्हाट्सऐप फिलहाल इस फीचर को टेस्ट कर रहा है. जैसे ही टेस्टिंग पूरी होगी, इसे एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. कंपनी का उद्देश्य है कि यूजर्स अपने प्रोफाइल को पहले से ज्यादा पर्सनल और एक्सप्रेसिव बना सकें. तो जल्द ही इसे यूज में लाया जाएगा.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026