Categories: टेक - ऑटो

Airtel के बाद इस कंपनी ने बढ़ा दिए दाम, क्यों होगा फायदा, जानें सब कुछ

Airtel के बाद अब Vodafone Idea (Vi) के बढ़ गए रिचार्ज प्लान. जानें क्या- क्या मिलेगा प्लान में खास और सब कुछ-

Published by sanskritij jaipuria

आज-कल के जमाने में महंगाई इतनी बढ़ रही है कि अब पेट्रोल-डिजल के साथ-साथ अब फोन के रिचार्ज भी मेहंगे हो गए हैं. हाल ही में Airtel कंपनी में अपने रिचार्ज के प्लान में बदलाव किया था और अब Vodafone Idea (Vi) ने भी प्रीपेड यूजर्स को झटका दे दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो रिचार्ज आप पहले 1999 में करवाते थे वो अब 2249 का हो गया है. कंपनी ने रिचार्ज में 250 रुपये को बढ़ा दिया है. लेकिन कंपनी ने सिर्फ कीमत में ही बदलाव नहीं किया है बल्कि कुछ बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं.

Vodafone Idea 1999 Plan में क्या मिलता था?

 टेलीकॉम टॉक के अनुसार, 1999 रुपए वाले इस प्लान में पहले कंपनी 365 दिन की वैलिडिटी और 24 जीबी/36 जीबी डेटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 एसएमएस देते थे.  पहले इस प्लान के रोज का खर्च 5.47 रुपए था लेकिन अब इसके ज्यादा पैसे पड़ने लगे हैं. अब लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

VI 2249 Plan में क्या- क्या मिलेगा?

वोडाफोन आइडिया का ₹2249 वाला सालाना प्लान लोगों को बेहतरीन डेटा बेनिफिट्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा देता है. इस प्लान में लोगों को सर्किल के आधार पर अलग-अलग डेटा मिलता है कुछ सर्किलों में 6GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ कुल 30GB तक डेटा और कुछ में 4GB ज्यादा डेटा के साथ कुल 40GB डेटा की पेशकश की जा रही है. इसके साथ यूजर्स को 3600 एसएमएस और पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.अगर इसे डेली कॉस्ट में देखें तो लगभग ₹6.16 प्रतिदिन का खर्च पड़ता है.

Related Post

30GB और 40GB डेटा वाले सर्किल

30GB डेटा इन सर्किलों में मिलेगा: बिहार, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, चेन्नई, हरियाणा, गुजरात, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा, कोलकाता, मुंबई, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, यूपी ईस्ट, तमिलनाडु (चेन्नई छोड़कर), यूपी वेस्ट और पश्चिम बंगाल. वहीं, 40GB डेटा वाले सर्किल हैं: हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तर-पूर्व, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा.

Airtel ₹2249 प्लान की डिटेल्स

एयरटेल के ₹2249 प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 एसएमएस की सुविधा दी जाती है. ये प्लान भी पूरे साल यानी 365 दिनों के लिए वैध है. इसके साथ ही कंपनी स्पैम अलर्ट फीचर, हर 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून सेट करने का विकल्प और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस भी प्रदान करती है.
 

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026