Categories: टेक - ऑटो

बस 2 घंटे में Salesforce के CEO ने छोड़ा ChatGPT! Google का नया Gemini 3 इतना दमदार कि दुनिया हिल गई

Salesforce के CEO Mark Benioff ने ऐसा रिएक्शन दिया कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. उनका कहना है कि सिर्फ दो घंटे Gemini 3 इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने फैसला किया- वे ChatGPT पर वापस नहीं जा रहे.

Published by Renu chouhan

Google का लेटेस्ट और अब तक का सबसे पावरफुल एआई मॉडल Gemini 3 लॉन्च होते ही चर्चाओं में आ गया है. Google इसे “नई इंटेलिजेंस का दौर” बता रहा है, और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह मॉडल कई बेंचमार्क पर OpenAI के ChatGPT को पीछे छोड़ चुका है. LM Arena जैसे टेस्ट्स में मिले नतीजे भी यही दिखाते हैं कि Gemini 3 ने एआई की दुनिया में एक बड़ा अंतर पैदा किया है. इसी बीच Salesforce के CEO Mark Benioff ने ऐसा रिएक्शन दिया कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. उनका कहना है कि सिर्फ दो घंटे Gemini 3 इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने फैसला किया- वे ChatGPT पर वापस नहीं जा रहे.

Mark Benioff का बड़ा बयान: “तीन साल ChatGPT यूज किया, पर अब खेल बदल गया”
Mark Benioff ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे पिछले तीन साल से हर दिन ChatGPT का उपयोग करते आ रहे थे, लेकिन Gemini 3 ने उन्हें चौंका दिया. उनका कहना है कि reasoning, speed, images और video- हर मामले में Gemini 3 बेहद तेज और सटीक है. उन्होंने इसे “दुनिया बदल देने वाला अनुभव” बताया. Benioff की यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई, जिसे डेवलपर्स, AI रिसर्चर्स और कंपनियों ने बड़ी दिलचस्पी से देखा. कई लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई, लेकिन कुछ ने सवाल उठाए कि क्या किसी एक मॉडल में इतना बड़ा उछाल वाकई संभव है. एक यूजर ने लिखा कि “हर छह महीने में मॉडल्स थोड़ा-बहुत ही आगे बढ़ते हैं, इतना हाइप क्यों?” लेकिन Benioff का उत्साह साफ दिखाता है कि Gemini 3 ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा प्रभावित किया है.

Related Post

टेक दिग्गजों की प्रतिक्रिया: Google का दावा, OpenAI की स्वीकृति
Google ने दावा किया है कि Gemini 3 अब तक का सबसे इंटेलिजेंट मॉडल है, जिसे multimodality की ताकत के साथ तैयार किया गया है- मतलब टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो सभी को एक साथ समझने और प्रोसेस करने की क्षमता. दिलचस्प बात यह है कि OpenAI के CEO Sam Altman ने भी इस मॉडल को “great” कहा है, जबकि Tesla के पूर्व AI डायरेक्टर Andrej Karpathy ने इसे “daily-driver potential” और “tier-1 LLM” बताया. यह साफ संकेत है कि Gemini 3 ने इंडस्ट्री में एक मजबूत शुरुआती छाप छोड़ी है.

Gemini 3 की सबसे बड़ी ताकत: मल्टीमोडल महारत और एक-मिलियन टोकन विंडो
Google का कहना है कि Gemini 3 reasoning में बेहद शक्तिशाली है और text, documents, videos और files को एक साथ समझकर गहराई वाले जवाब दे सकता है. इसकी एक-मिलियन-token context window इसे बाकी AI मॉडल्स से अलग बनाती है- क्योंकि यह एक ही बार में विशाल डॉक्यूमेंट, बड़े कोडबेस, रिसर्च फाइल्स या कई घंटे लंबे ट्रांस्क्रिप्ट पढ़कर उनके आधार पर सटीक परिणाम दे सकता है. इसके अलावा यह advanced tool use और लंबे समय की planning में भी बेहतर है, जिससे financial modelling, supply-chain management या complex coding जैसे प्रोफेशनल काम और आसान हो जाते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026