Categories: टेक - ऑटो

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक परिवहन पोर्टल या Paytm/Google Pay जैसे ऐप्स से वाहन डिटेल दर्ज कर, सेफ भुगतान और डिजिटल रसीद प्राप्त करें.

Published by sanskritij jaipuria

Online Traffic Challan Payment: भारत में अब ट्रैफिक चालान भरना आसान हो गया है. आप घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में चालान चुकता कर सकते हैं. इसके लिए सरकार ने ई-चालान सिस्टम शुरू किया है. वाहन मालिक अपने बकाया चालान को आधिकारिक परिवहन पोर्टल (Parivahan Portal) या विश्वसनीय तीसरे पक्ष के एप्स के माध्यम से चेक, सत्यापित और भुगतान कर सकते हैं.

नीचे हम आसान स्टेप्स में ऑनलाइन ट्रैफिक चालान चुकाने की प्रक्रिया बता रहे हैं.

परिवहन ई-चालान पोर्टल के माध्यम से

ये तरीका पूरे भारत में सबसे भरोसेमंद और आधिकारिक तरीका है.

1. वेबसाइट पर जाएं: आधिकारिक ई-चालान परिवहन पोर्टल पर जाएं.
2. जानकारी भरें: ‘Check Challan Status’ पर क्लिक करें और अपना वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें.
3. कैप्चा हल करें: कैप्चा कोड डालें और ‘Get Details’ पर क्लिक करें.
4. चालान देखें: आपकी बकाया चालान की पूरी जानकारी जैसे उल्लंघन का प्रकार, तारीख और राशि स्क्रीन पर दिखाई देगी.
5. अब भुगतान करें: संबंधित चालान के पास ‘Pay Now’ पर क्लिक करें.
6. सुरक्षित भुगतान: अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए सत्यापित करें और फिर UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करें.
7. रसीद सेव करें: भुगतान के बाद डिजिटल रसीद डाउनलोड करके अपने रिकॉर्ड के लिए सेफ रखें.

तरीका 2: थर्ड-पार्टी ऐप्स के माध्यम से (Paytm/Google Pay)

अगर आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो ये तरीका तेज और इंटरफेस फ्रेंडली है.

Related Post

 पेटीएम: ‘रिचार्ज & पे बिल्स’ > ‘चलान’ > अपने ट्रैफिक अधिकारी को सिलेक्ट करें > वाहन नंबर दर्ज करें.
 गुगल पे: ‘पे बिल्स’ > ‘ट्रेफिक चलान’ > जारीकर्ता का चयन करें > वाहन नंबर दर्ज करें.
 भुगतान पूरा करें: बकाया चालान चुनें और अपनी पसंदीदा भुगतान विधि से राशि चुकाएं.

जरूरी जानकारियां

मान्यता अवधि: अधिकांश ई-चालान 60 दिनों के भीतर भुगतान करने होते हैं. नहीं तो अतिरिक्त जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
गलत चालान: यदि आपको गलत चालान मिला है, तो आप परिवहन पोर्टल के कंपलेन सेक्शन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
अपडेट समय: भुगतान के बाद पोर्टल पर पेड़ स्थिति अपडेट होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है.

नोट: हमेशा आधिकारिक .gov.in पोर्टल या अधिकृत ऐप्स का ही इस्तेमाल करें, ताकि फिशिंग या धोखाधड़ी से बचा जा सके.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026