Categories: टेक - ऑटो

Tata Punch EV Facelift: 15 मिनट की चार्जिंग में 135km दौड़ेगी गाड़ी, मार्केट में आ गई धमाकेदार Punch EV, जानें दाम

Tata Punch EV facelift | Tata Punch EV Launched: टाटा मोटर्स की नई Punch EV फेसलिफ्ट आ गई है. इसमें बड़ी बैटरी, लंबी रेंज, तेज फास्ट चार्जिंग और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. नया लुक, 6 एयरबैग और अलग-अलग वेरिएंट इसे पहले से ज्यादा खास बनाते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी नई Punch EV फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है. इस नए मॉडल में डिजाइन, फीचर्स और बैटरी सिस्टम में कई अहम बड़े किए गए हैं. नई Punch EV फेसलिफ्ट में 40kWh की नई बैटरी दी गई है, जिसे एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के अनुसार, यह गाड़ी एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 468 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. आम उपयोग में ये लगभग 355 किलोमीटर तक चल सकती है.

इसमें 65kW डीसी फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है. इस चार्जर से बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. वहीं, 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 135 किलोमीटर की दूरी के लिए चार्ज मिल जाता है. इस कार में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. 30kWh बैटरी को मीडियम रेंज (MR) और 40kWh बैटरी को लॉन्ग रेंज (LR) नाम दिया गया है.

Tata Punch EV Featues: फीचर्स में क्या नया है?

नई Punch EV में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ नया एचवीएसी पैनल दिया गया है. चार्जिंग की स्थिति बताने के लिए लाइट इंडिकेटर भी लगाया गया है.

ड्राइविंग के लिए तीन मोड मिलते हैं – ईको, सिटी और स्पोर्ट. साथ ही पैडल शिफ्टर की मदद से चार अलग-अलग रीजेन मोड का उपयोग किया जा सकता है, जिससे ब्रेक लगाने पर बैटरी चार्ज होती है.

कार के अंदर ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और नई सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है. आगे की सीटें वेंटिलेटेड हैं. वॉयस कमांड से चलने वाला सनरूफ भी मिलता है. इसके अलावा वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा भी दी गई है.

सेफटी के इंतजाम

सेफटी के लिए इस कार में छह एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं. इसके अलावा एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (i-TPMS) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Related Post

डिजाइन में बदलाव

नई Punch EV फेसलिफ्ट के बाहरी लुक में भी बदलाव किया गया है. सामने का हिस्सा नया डिजाइन किया गया है. चारों ओर ग्रे बॉडी क्लैडिंग दी गई है. पीछे की तरफ नई एलईडी टेल लाइट्स और एलईडी लाइट बार दी गई है.

ये मॉडल फीयरलेस येलो, बंगाल रूज, कैरेमल, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे, सुपरनोवा कॉपर और प्रिस्टीन व्हाइट जैसे नए रंगों में उपलब्ध है.

वेरिएंट और कीमत

नई Punch EV फेसलिफ्ट पांच वेरिएंट में उपलब्ध है – स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ S।. इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें नीचे दी गई हैं:

 Smart MR – 9.69 लाख रुपये
 Smart+ MR – 10.29 लाख रुपये
 Smart+ LR – 10.89 लाख रुपये
 Adventure LR – 11.59 लाख रुपये
 Empowered LR – 12.29 लाख रुपये
 Empowered+ S LR – 12.59 लाख रुपये

कस्टमर इस मॉडल को BaaS (बैटरी ऐज ए सर्विस) योजना के तहत भी खरीद सकते हैं. इस योजना में शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होती है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

4200 मीटर रनवे वाला मेगा एयरपोर्ट, बिहार को मिलेगी नई उड़ान; क्या है सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना

Indias 5th Largest Airport: परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता 4200 मीटर लंबे धावन पथ की…

February 20, 2026

Trump Tariff: भारत समेत दुनिया के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ अवैध, अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका

US supreme court Trump tariff: शुक्रवार का यह फैसला तब आया जब ट्रंप ने टैरिफ…

February 20, 2026

Tummy Time: क्या होता है टमी टाइम, क्यों है ये जरूरी, जानें इसके फायदे…!

Tummy Time: क्या आप जानते हैं, रोज कुछ मिनट पेट के बल लिटाने से शिशु…

February 20, 2026

सामने आ गई कृति‍का कामरा और गौरव कपूर की शादी की तारीख, इस दिन आएगी बारात

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: कृति‍का कामरा और गौरव कपूर जल्द ही मुंबई में एक…

February 20, 2026

Ind vs Sa Playing XI: सुपर 8 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की क्या होगी संभावित प्लेइंग XI?

ind vs sa playing xi: इंडियन क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बेस्ट…

February 20, 2026