Categories: टेक - ऑटो

फोन उठाते ही सामने से आवाज गायब? अनजान नंबर से आने वाली ये साइलेंट कॉल हो सकती है हैकर्स की चाल

What is Silent Call: आजकल कई लोगों के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आती है. कई बार फोन उठाने पर सामने से कोई आवाज नहीं आती और कुछ सेकंड में कॉल कट जाती है. पहली नजर में ये नार्मल लग सकता है, लेकिन ये साइबर ठगी का एक नया तरीका भी हो सकता है.

Published by sanskritij jaipuria

What is Silent Call: साइलेंट कॉल वो कॉल होती है जिसमें फोन तो बजता है, लेकिन उठाने पर सामने वाला कुछ बोलता नहीं है. कुछ समय बाद कॉल अपने आप कट जाती है. हाल के दिनों में ऐसे कॉल्स की संख्या बढ़ी है और कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की है.

तकनीकी गड़बड़ी नहीं

ऐसा हमेशा नेटवर्क की समस्या की वजह से नहीं होता. कई मामलों में ये डेटा चोरी और ठगी की तैयारी का तरीका हो सकता है. दूरसंचार विभाग ने भी लोगों को इस बारे में सतर्क किया है और बताया है कि साइलेंट कॉल्स के पीछे क्या वजह हो सकती है.

स्कैमर क्या जानना चाहते हैं?

इस तरह की कॉल के जरिए ठग ये पता करने की कोशिश करते हैं कि कोई मोबाइल नंबर चालू है या नहीं. जैसे ही आप कॉल उठाते हैं, उन्हें ये जानकारी मिल जाती है कि नंबर इस्तेमाल में है. बाद में इसी नंबर को ठगी, फर्जी कॉल या मैसेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

कॉल बैक करना क्यों खतरनाक है?

अगर आपने साइलेंट कॉल उठाई और कोई आवाज नहीं आई, तो उस नंबर पर दोबारा कॉल करने से बचें. कॉल बैक करने पर आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है या आपका नंबर ठगों की सूची में शामिल हो सकता है.

Related Post

साइलेंट कॉल की शिकायत कैसे करें?

अगर आपको ऐसी कॉल आती है, तो उसे नजरअंदाज न करें. इसकी शिकायत आप सरकार के पोर्टल पर कर सकते हैं.

 sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं
 होम पेज पर Citizen Centric Services सेक्शन खोलें
 यहां Chakshu ऑप्शन पर क्लिक करें
 अब दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें, जैसे स्पैम या फ्रॉड
 मांगी गई जानकारी भरें और शिकायत जमा करें

सतर्क रहना ही सबसे अच्छा बचाव

अनजान नंबर से आने वाली साइलेंट कॉल्स को हल्के में न लें. न तो कॉल बैक करें और न ही अपनी कोई जानकारी साझा करें. समय पर शिकायत करने से न केवल आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी ठगी से बचाया जा सकेगा.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026