Categories: टेक - ऑटो

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra: दोनों फोन में क्या है अंतर, दाम से लेकर जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra Price: सैमसंग गैलेक्सी S26 आज लॉन्च होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S25 और सैमसंग गैलेक्सी S26 में अंतर-

Published by sanskritij jaipuria

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra Price: सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा अपने पिछले मॉडल, S25 Ultra, पर बेस्ड है, लेकिन इसमें डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स में कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं. अगर आप अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो ये जानना जरूरी है कि दोनों मॉडल में क्या-क्या अंतर है. ये फोन सैमसंग अनपैक्ड इवेंट में 25 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा.

सैमसंग गैलेक्सी S25 और S26कीमत

Samsung S25 Ultra का 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2025 में लॉन्च हुआ था और इसकी कीमत लगभग ₹1,29,999 रुपए से शुरू होती थी. हालांकि अब S25 Ultra की कीमत ऑनलाइन सेल/ऑफर्स पर कम मिल रही है (कुछ मामलों में ₹1,05,000-₹1,10,000 के आसपास) वहीं  Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में कीमत (अनुमानित) लॉन्च से पहले ही सामने आ रही है. शुरुआती अनुमान के अनुसार 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग ₹1,39,999 में उपलब्ध हो सकता है, जबकि 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब ₹1,51,999 का हो सकता है. इसके अलावा 16 GB रैम और 1 TB स्टोरेज वाला प्रीमियम वेरिएंट ₹1,59,999 या उससे ज्यादा की कीमत में आ सकता है. 

कैसी है डिजाइन?

Galaxy S26 Ultra का डिजाइन पहले से और भी स्लिम और स्टाइलिश है. कैमरा अब फ्लोटिंग रिंग्स की जगह वर्टिकल कैमरा आइलैंड में है, जिससे फोन का लुक ज्यादा स्लीक और यूनिफाइड लगता है. इसके अलावा, Samsung ने नए रंग भी पेश किए हैं, जिससे यूजर्स के पास ज्यादा ऑप्शन होंगे.

डिस्पले

दोनों मॉडल में 6.9 इंच का QHD+ OLED डिस्प्ले है, लेकिन S26 Ultra ज्यादा ब्राइट और यूजफुल है. इसकी स्क्रीन 3,000 निट्स तक ब्राइट हो सकती है, जिससे सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. इसके अलावा, एंटी-रिफ्लेक्टिव ग्लास और प्राइवेसी डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसे बेहतर बनाते हैं.

कैसी है परफॉर्मेंस?

S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है, जो ज्यादा एफिशिएंट और AI-फ्रेंडली है. बेस मॉडल में 12 GB RAM और 1 TB वेरिएंट में 16 GB RAM है. फोन Android 16 और One UI 8 के साथ आता है और सैमसंग 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करता है.

AI और कनेक्टिविटी

AI फीचर्स से फोटोज और वीडियो एडिट करना आसान हो गया है. लाइव ट्रांसलेशन से भाषाओं के बीच बातचीत आसान हो जाती है. फोन में Qualcomm X85 मोडेम है, जो 5G को फास्ट और स्टेबल बनाता है. सैटेलाइट मैसेजिंग भी सपोर्ट है, जिससे दूरदराज इलाकों में भी आप कम्युनिकेट कर सकते हैं.

कैसा है कैमरा?

कैमरा हार्डवेयर वही है जो S25 Ultra में था:

Related Post

 200 MP मेन कैमरा
 50 MP अल्ट्रावाइड
 10 MP 3x टेलीफोटो
 50 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
 12 MP फ्रंट कैमरा

लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट्स से लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलाइजेशन बेहतर हो गया है.

Battery और Charging

बैटरी क्षमता वही 5,000 mAh है, लेकिन चार्जिंग अब तेजी से होती है.

 वायर्ड चार्जिंग: 60W
 वायरलेस चार्जिंग: 25W

इससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और दिनभर भरोसेमंद रहता है.

 

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026

‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Priyanka Chahar Chaudhary vs Abhishek Malhan: टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान…

April 13, 2026

Mesh Sankranti 2026: 14 या 15 अप्रैल, जानें कब है मेष संक्रांति; क्या है सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Mesh Sankranti 2026 Kab Hai: इस साल लोगों के मन में मेष संक्रांति का पर्व…

April 13, 2026