Categories: टेक - ऑटो

हर कोई पूछेगा ये कैसे किया! अब ‘Google’ नहीं, ‘आपका नाम’ दिखेगा सर्च बार में! जानें तरीका

Run Google With Your Name : कैसे होगा अगर गूगल की जगह सर्च करने पर आपका नाम आए. अगर आप भी ये करना चाहते हैं तो जानें ये आसान तरीका-

Published by sanskritij jaipuria

Customize Google Name : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग गूगल को अपने नाम से चलाते हुए दिख रहे हैं. यानी जब वे गूगल खोलते हैं, तो वहां “Google” की जगह उनका अपना नाम लिखा दिखाई देता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे करें, तो आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.

दरअसल, ये तरीका किसी हैकिंग या मुश्किल प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है, बल्कि ये एक क्रोम एक्सटेंशन के जरिए किया जा सकता है. इस एक्सटेंशन का नाम है My Doodle, जिसकी मदद से आप गूगल के लोगो की जगह अपना नाम दिखा सकते हैं. ये तरीका पूरी तरह सेफ है और केवल आपके ब्राउजर तक सीमित रहता है.

गूगल को अपने नाम से चलाने का तरीका

क्रोम ब्राउजर खोलें: सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Google Chrome ब्राउजर खोलें.

My Doodle सर्च करें: सर्च बार में “My Doodle Chrome Extension” लिखें और खोजें.

पहली वेबसाइट खोलें: अब जो पहली वेबसाइट दिखे, उस पर क्लिक करें. ये आपको Chrome Web Store पर ले जाएगी.

Add to Chrome पर क्लिक करें: वहा Add to Chrome का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करके एक्सटेंशन को अपने ब्राउजर में जोड़ लें.

एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें: अब ब्राउजर के ऊपर दाईं ओर स्टार के पास बने एक्सटेंशन के छोटे से आइकन पर क्लिक करें.

Related Post

My Doodle चुनें: यहां आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से My Doodle पर क्लिक करें.

अपना नाम दर्ज करें: अब एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें आप अपना नाम टाइप करें. जैसे ही आप नाम लिखेंगे, गूगल पेज पर Google की जगह आपका नाम दिखाई देगा.

Video Link

क्या यह स्थायी रूप से रहेगा?

ये एक्सटेंशन तब तक काम करेगा जब तक आप इसे हटाएंगे नहीं. यानी हर बार जब आप गूगल खोलेंगे, वहां आपके नाम से ही सर्च पेज दिखेगा. अगर आप इसे वापस सामान्य करना चाहें, तो एक्सटेंशन को Remove from Chrome कर सकते हैं.

गूगल को अपने नाम से चलाना अब मजेदार और आसान बन गया है. बस कुछ ही क्लिक में आप अपने ब्राउजर पर गूगल का लुक बदल सकते हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026