Categories: टेक - ऑटो

Redmi 15C 5G Launch Today: 15000 से भी कम में मिलेगा ये धमाकेदार फोन, बैटरी है कमाल की!

Redmi 15C 5G Launch Today: रेडमी 15C 5G आज भारत में लॉन्च होगा. फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 50MP डुअल कैमरा मिलेगा.

Published by sanskritij jaipuria

Redmi 15C 5G Launch Today: रेडमी अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15C 5G आज भारत में पेश करने जा रहा है. ये फोन कंपनी के पिछले मॉडल Redmi 14C का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है. लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की वेबसाइट और अमेजन दोनों जगह उपलब्ध होगा. अमेजन और मी डॉट कॉम पर इसके लिए अलग माइक्रोसाइट भी बनाई गई है, जहां इसके कुछ फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं.

अगर आप जल्द नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यहां आसान भाषा में इसकी मेन जानकारी दी जा रही है.

कितना हो सकता है रेडमी 15C 5G का दाम

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की कीमत इसके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कुछ इस तरह हो सकती है- 

 4GB + 128GB वेरिएंट: लगभग ₹12,499
 6GB + 128GB वेरिएंट: लगभग ₹13,999
 8GB + 128GB वेरिएंट: लगभग ₹14,999

अगर कीमत ऐसी रहती है, तो ये फोन 15 हजार रुपये तक के बजट वाले अन्य ब्रांड्स जैसे मोटोरोला, वीवो और पोको के फोन को अच्छी चुनौती देगा. पिछले मॉडल Redmi 14C 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹9,999 थी, इसलिए नया मॉडल थोड़ा महंगा होने की उम्मीद है. ये फोन मूनलाइट ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और डस्क पर्पल रंगों में पेश किया जाएगा.

कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन: क्या मिलेगा नए मॉडल में

 1. बड़ी बैटरी- फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है. कंपनी के अनुसार ये बैटरी- स्टैंडबाय पर 329.7 घंटे, म्यूजिक पर 106.9 घंटे,इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग पर 28.9 घंटे और यूट्यूब पर 23.1 घंटे तक चल सकती है.

Related Post

 2. बड़ा और स्मूद डिस्प्ले- 6.9 इंच की स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट. ये डिस्प्ले वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान स्मूद अनुभव देने के लिए बनाया गया है.

 3. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस- फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. मल्टीटास्किंग और इंटरनेट स्पीड के लिए यह प्रोसेसर काफी सक्षम माना जा रहा है.
एआई फीचर्स जैसे- सर्कल टू सर्च, जेमिनी एआई सपोर्ट भी इसमें शामिल होंगे.

 4. कैमरा सेटअप- 50MP AI डुअल रियर कैमरा दैनिक फोटोग्राफी के लिए ये कैमरा सेटअप अच्छे परिणाम देने की उम्मीद है.

रेडमी 15C 5G बड़े डिस्प्ले, भारी बैटरी और 5G प्रोसेसर के साथ बजट सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है. अगर कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक रहती है, तो यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन होगा जो कम कीमत में बड़ा स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026