Categories: टेक - ऑटो

Android की दुनिया में तहलका मचाने आया Snapdragon 8 Elite Gen 5, सबसे पहले आएगा इस Smartphone में

Snapdragon 8 Elite Gen 5 : एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की दुनिया में Qualcomm Snapdragon 8-series हमेशा से पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. हर बड़े ब्रांड का फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट पर चलता है.

Published by Renu chouhan

एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की दुनिया में Qualcomm Snapdragon 8-series हमेशा से पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. हर बड़े ब्रांड का फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट पर चलता है. पिछले साल क्वालकॉम ने Snapdragon 8 Elite लॉन्च किया था, जिसे Snapdragon 8 Gen 3 का सक्सेसर माना गया. इस बार लोगों को उम्मीद थी कि नया प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite 2 नाम से आएगा, लेकिन क्वालकॉम ने इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 नाम दिया.

नाम में बदलाव क्यों किया गया?
क्वालकॉम ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर समझाया कि Snapdragon 8 Elite Gen 5 का मतलब यह नहीं है कि कंपनी ने तीन जनरेशन छोड़ दी हैं. दरअसल, यह नाम 8-सीरीज के पांचवें जनरेशन को दर्शाता है. 2021 में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ क्वालकॉम ने नया नेमिंग पैटर्न शुरू किया था, और अब वही सीरीज आगे बढ़ रही है.

Elite टैग क्यों बना रहेगा?
कंपनी का कहना है कि ‘Elite’ नाम सिर्फ उन प्रोडक्ट्स को दिया जाता है जो इंडस्ट्री के सबसे एडवांस और हाई-परफॉर्मेंस वाले हों. यानी Snapdragon 8 Elite Gen 5 अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होगा, जिसमें AI, ग्राफिक्स और बैटरी एफिशिएंसी में बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे.

Related Post

कौन सा फोन करेगा डेब्यू?
हर साल यह रेस होती है कि कौन सा ब्रांड सबसे पहले क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप चिपसेट लॉन्च करेगा. इस बार Xiaomi ने यह बाजी मार ली है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि उसकी आने वाली Xiaomi 17 सीरीज (जिसमें Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल होंगे) सबसे पहले Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी. दिलचस्प बात यह है कि Xiaomi सीधे Apple iPhone 17 सीरीज को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है.

जल्द होगा लॉन्च
Xiaomi इस सीरीज को इसी महीने के अंत तक मार्केट में उतारेगा. इसके साथ ही यूजर्स को पहली बार Snapdragon 8 Elite Gen 5 की पावर का अनुभव मिलेगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026