Categories: टेक - ऑटो

OpenAI CEO Sam Altman को पहली नजर में पसंद आया iPhone 17 का ये मॉडल, देखते ही बोले- WOW

OpenAI के CEO Sam Altman ने इस लॉन्च इवेंट को करीब से फॉलो किया और ट्वीट करते हुए कहा – “First new iPhone upgrade I have really wanted in awhile! looks very cool.”

Published by Renu chouhan

Apple ने हाल ही में अपने Awe-dropping event में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया. इस बार कंपनी ने चार मॉडल्स पेश किए – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया मॉडल iPhone Air. साथ ही AirPods Pro 3, Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 भी लॉन्च किए गए.

सैम ऑल्टमैन का फेवरेट iPhone
OpenAI के CEO Sam Altman ने इस लॉन्च इवेंट को करीब से फॉलो किया और ट्वीट करते हुए कहा – “First new iPhone upgrade I have really wanted in awhile! looks very cool.” जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे iPhone Air की बात कर रहे हैं, तो उन्होंने Yes में जवाब दिया. इतना ही नहीं, एक यूजर ने उनसे कहा कि Tim Cook को बोलकर Siri को ChatGPT Voice से रिप्लेस करवा दो, जिस पर ऑल्टमैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “That sounds like a great idea, I am supportive.”

iPhone Air- अब तक का सबसे पतला iPhone
Apple का नया iPhone Air अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है. इसमें A19 Pro chip (2nm प्रोसेस) दिया गया है जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही इसमें नया N1 chip फास्ट Wi-Fi और Bluetooth कनेक्शन के लिए और C1X modem पावर-एफिशिएंट नेटवर्किंग के लिए शामिल है.

Related Post

कैमरा और बैटरी फीचर्स
iPhone Air में 48MP Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो 24MP डिफॉल्ट इमेज क्लिक करता है और मल्टीपल फोकल लेंथ सपोर्ट करता है. इसमें Dual-capture video फीचर है, जिससे आप फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें Center Stage-enabled फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी परफॉर्मेंस भी दमदार है. ऑल-डे बैकअप के अलावा, Apple ने नया Low-profile MagSafe battery pack पेश किया है, जिसकी मदद से प्लेबैक टाइम 40 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है.

नए एक्सेसरीज
iPhone Air के साथ कई एक्सेसरीज भी लॉन्च हुई हैं, जिनमें Translucent cases, lightweight bumpers, Crossbody Strap और MagSafe pack शामिल हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan
Tags: sam altman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026