Categories: टेक - ऑटो

Google Gemini को टक्कर! OpenAI का नया AI टूल आपको बना देगा एक्शन हीरो, बस डालें ये Prompt…!

OpenAI AI Action Portrait images in ChatGPT : OpenAI ने ChatGPT में AI Action Portrait फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर अपनी फोटो को 3D सुपरहीरो एक्शन फिगर में बदल सकते हैं. इसमें कस्टम नाम, कॉस्ट्यूम और पेट साइडकिक जोड़ सकते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

OpenAI AI Action Portrait images in ChatGPT : OpenAI ने ChatGPT में एक नया और अनोखा फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को अपनी एक सिंपल फोटो से शानदार 3D सुपरहीरो लुक में बदलने में मदद करता है. इस क्रिएटिव टूल का नाम है AI Action Portrait Images, और ये फीचर तकनीक व क्रिएटिविटी का बेहतरीन मेल है.

क्या है AI Action Portrait Images फीचर?

OpenAI का ये नया फीचर पारंपरिक फोटो फिल्टर्स से बिलकुल अलग है. इसमें सिर्फ इफेक्ट्स जोड़ने की बजाय, जनरेटिव AI की मदद से एक बिल्कुल नया 3D एक्शन फिगर स्टाइल इमेज बनाई जाती है. इसमें यूजर को सुपरहीरो की तरह कॉस्ट्यूम, नाम, टेक्स्ट लेबल और यहां तक कि पालतू जानवरों को भी शामिल करने का ऑप्शन मिलता है.

ये टूल गूगल के Gemini Nano Banana AI को सीधी चुनौती देता है, क्योंकि ये चैटजीपीटी यूजर्स को बेहद आसान तरीके से अपनी पर्सनलाइज्ड AI इमेज बनाने की सुविधा देता है, वो भी बिना किसी डिजाइनिंग स्किल्स के.

कैसे करता है ये टूल काम?

AI Action Portrait फीचर, OpenAI के मल्टीमॉडल मॉडल पर बेस्ड है. यूजर को बस अपनी एक साफ फोटो अपलोड करनी होती है. इसके बाद ChatGPT उस फोटो को प्रोसेस कर एक वर्चुअल 3D एक्शन फिगर इमेज तैयार करता है.

यूजर को पर्सनलाइजेशन के कई ऑप्शन मिलते हैं, जैसे:

Related Post

अपना सुपरहीरो नाम देना
कॉस्ट्यूम की थीम चुनना
बॉक्स पैकेजिंग पर टेक्स्ट लेबल लगाना
पालतू जानवर या साइड किक को ऐड करना

AI Action Portrait कैसे बनाएं?

AI Action Portrait बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है:

ChatGPT पर जाएं और अपनी फोटो अपलोड करें.
सुपरहीरो नाम, लुक और कॉस्ट्यूम से जुड़ी डिटेल्स बताएं.
यदि चाहें तो अपने पेट को साइड किक के रूप में जोड़ें.
ChatGPT तुरंत आपकी फोटो को एक 3D एक्शन फिगर में बदल देगा.
आउटपुट से संतुष्ट न होने पर आप नया प्रॉम्प्ट देकर रिजल्ट सुधार सकते हैं.
 
प्रॉम्प्ट (Prompt)

इस फोटो का प्रॉम्प्ट ये है: “Use my photo to create a 3D superhero action figure of me. Label the box with my name as BattleHead and include my pet as a sidekick inside the packaging design.”

ये बताता है कि AI को क्या-क्या इनपुट देना है – नाम, स्टाइल और डिटेल्स.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026