Categories: टेक - ऑटो

9000mAh बैटरी और AI-पावर्ड फीचर्स के साथ, आज भारत में लॉन्च होगा OnePlus Nord 6, जानें Expected Price

OnePlus Nord 6 Launch Today: अगर आप कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज वनप्लस की सीरिज अपना नया फोन वनप्लस नॉर्ड 6 लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं कि कितना है इस फोन का दाम, कैसी है बैटरी और सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

OnePlus Nord 6 Launch Today: टेक लवर्स के लिए एक खुशखबरी है आज 7 अप्रैल को वनप्लस नॉर्ड 6 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है.  भारत और ग्लोबल मार्केट में मिड रेंज के नए मॉडल को लेकर काफी उत्साह है. फोन के लॉन्च होने से पहले इसकी काफी डिटेल्स सामने आई हैं, जिसमें प्राइस, प्रोसेसर, बैटरी और डिस्पेल के बारे में बताया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 6 की लाइव स्ट्रीम को कंपनी के सोशल मीडिया से हैंडल किया जाएगा. 

वनप्लस नॉर्ड 6 स्पेसिफिकेशन (OnePlus Nord 6 Specification)

अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 6 में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है, साथ ही डिस्प्ले भी क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 1.5K 165Hz AMOLED डिस्प्ले होगा. साथ ही इस फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K पानी और डस्ट प्रतिरोध भी है, यानी आपका फोन पानी में 30 मिनट तक रह सकता है और इसमें 1.5 मीटर पानी में डूबने की क्षमता है.

कैसी है फोन की परफॉर्मेंस? (OnePlus Nord 6 Performance)

अगर हम फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर हो सकता है. साथ ही फोन में जी2 वाई-फाई चिप भी आ सकती है जैसे की वनप्लस 15 में थी. ऐसा कहा जा रहा है कि नई चिप जियो सिम कार्ड का उपयोग करते समय 3 गुना तेज डेटा स्पीड देती है और भीड़भाड़ वाले वातावरण में अच्छा सिग्नल देती है. 

फोन का कैमरा कैसा है? (OnePlus Nord 6 Camera)

अगर हम फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony मेन सेंसर है,जिसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है. साथ ही सेल्फी के लिए इसमें  32MP का हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया जाएगा और तो और इस फोन में AI-पावर्ड क्रिएटिव एडिटिंग टूल्स भी हैं जैसे- AI Portrait Glow, AI Eraser, AI Unblur, AI Perfect Shot. ये एआई टूल्स आपकी फोटोज को और शानदार बनाएंगे.

Related Post

कैसी होगी फोन की बैटरी? (OnePlus Nord 6 Battery)

OnePlus Nord 6 की बैटरी भी काफी अच्छी बताई जा रही है.  इस सेगमेंट में  9000 mAh की बैटरी है. साथ ही इस फोन में हीट को कम करने के लिए बाईपास चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी है. ये फोन तीन कलर में मिलेंगे holographic Quick Silver, Fresh Mint, और low-Reflection Pitch Black.

कितने का मिलेगा फोन? (OnePlus Nord 6 Price)

वैसे तो जब तक फोन लॉन्च नहीं हो जाता तब तक सही दाम बताना मुश्किल है, लेकिन अफवाहों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि ये फोन 35,000 से 40,000 के बीच में आ सकता है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Type 2 Diabetes: टाइप-2 डायबिटीज बनी ‘साइलेंट किलर’, चुपचाप लिवर को कर रही डैमेज; नई स्टडी से बढ़ी चिंता

Type 2 Diabetes:  नई स्टडी ने यह साफ कर दिया है कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड…

April 7, 2026

भारतीय कंपनी का कमाल, लांच किया दुनिया का पहला ‘Protein Condom’!जानें क्यों हो रहें ट्रोल?

Protein Condom launch in India: कंपनी ने अपने विज्ञापन में बहुत सीमित जानकारी दी है.…

April 7, 2026

Calculator AC & CE Button: क्या आप कैलकुलेटर पर मौजूद AC & CE का मतलब जानते हैं?

Calculator AC & CE Button Meaning: कैलकुलेटर एक ऐसी चीज है जिसका यूज आज के…

April 7, 2026

PF Withdrawal Rules: अब सीधे एटीएम से निकालें पीएफ, जानिए कितनी रकम मिलेगी एक बार में

PF Withdrawal Rules: ईपीएफओ 3.0 के लागू होने के बाद पीएफ निकासी की प्रक्रिया पूरी…

April 7, 2026