Categories: टेक - ऑटो

बिना ड्राइवर के चलेगा ये Auto! फुल चार्ज में चलेगा 120KM, कीमत होगी सिर्फ…

यह गाड़ी बिना ड्राइवर के चल सकती है और इसे खासतौर पर एयरपोर्ट, आईटी पार्क, कॉलेज कैंपस और स्मार्ट सिटी जैसे इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे खास बात है कि यह सिर्फ 4 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.

Published by Renu chouhan

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इनोवेशन लगातार बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (Omega Seiki Mobility) ने दुनिया का पहला ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर “स्वयंगति” लॉन्च कर दिया है. यह गाड़ी बिना ड्राइवर के चल सकती है और इसे खासतौर पर एयरपोर्ट, आईटी पार्क, कॉलेज कैंपस और स्मार्ट सिटी जैसे इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे खास बात है कि यह सिर्फ 4 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.

कीमत और फीचर्स
स्वयंगति इलेक्ट्रिक ऑटो को चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है. कंपनी ने इसे आधुनिक तकनीकों जैसे LiDAR, GPS और AI सिस्टम से लैस किया है, जो गाड़ी को खुद से सुरक्षित तरीके से चलने में मदद करते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख रुपये है. यह मॉडल प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है और कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है.

जल्द आएगा कार्गो मॉडल
ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यह भी घोषणा की है कि स्वयंगति का कार्गो वर्जन भी जल्द लॉन्च होगा. इसकी शुरुआती कीमत 4.15 लाख रुपये रखी गई है. यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चल सकती है, जो शहरी इलाकों में छोटे सफर के लिए काफी अच्छी रेंज है. यह मॉडल खासकर सामान ढोने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

Related Post

कैसे काम करता है स्वयंगति?
यह गाड़ी कंपनी के खुद के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बनी है. इसमें एक खास AI सिस्टम है जो रास्तों को मैप करके गाड़ी को खुद चलाता है. इसे चलाने से पहले रास्ते की मैपिंग करनी होती है. इसमें लगा LiDAR सिस्टम लेजर लाइट से आसपास की बाधाओं को पहचानता है और AI सिस्टम 6 मीटर तक की दूरी से रुकावट को डिटेक्ट कर लेता है. इसके अलावा, इसमें दूर से ही सेफ्टी कंट्रोल करने की भी सुविधा है.

भारत के लिए गर्व की बात
2025 की McKinsey रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक दुनिया का ऑटोनोमस गाड़ियों का बाजार 620 अरब डॉलर से ज्यादा का हो जाएगा. स्वयंगति भारत की पहली ऐसी गाड़ी है, जो इस क्षेत्र में देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला सकती है. कंपनी के फाउंडर और प्रेजिडेंट उदय नारंग का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि भारतीय परिवहन के भविष्य की दिशा है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026