Categories: टेक - ऑटो

आ रहा है 7000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन! जानिए कब लॉन्च होगा Motorola का Moto G67 Power 5G

Moto G67 Power 5G Launch Date : मोटोरोला अपना नया Moto G67 Power 5G लॉन्च करने वाला है. इसमें 7000mAh बैटरी, 6.7 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और Android 15 का सपोर्ट मिलेगा.

Published by sanskritij jaipuria

Moto G67 Power 5G : मोटोरोला जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G बाजार में पेश करने जा रहा है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स की पूरी जानकारी पहले ही शेयर कर दी है. फोन का डिजाइन और रंग ऑप्शन भी सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं इस नए फोन की खास बातें.

Moto G67 Power 5G को 5 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी. इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो वेबसाइट भी लाइव की गई है, जिसमें फोन का डिजाइन और प्रमुख फीचर्स दिखाए गए हैं. ये स्मार्टफोन तीन रंगों में मिलेगा – नीला, हरा और बैंगनी. डिजाइन में वेगन लेदर फिनिश दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है.

डिस्प्ले और डिजाइन की खासियतें

इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों में ये काफी स्मूद एक्सपीरिएंस देगा. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i लगाया गया है. साथ ही फोन को MIL-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और हल्के पानी के छींटों से सेफ रहेगा.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony का सेंसर लगा है. फोन के कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. साथ ही इसमें AI Photo Enhancement Engine भी है, जो फोटो की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है. इसके अलावा, कैमरा और फ्लैशलाइट को चालू करने के लिए इसमें ट्विस्ट और चॉप जेस्चर (हाथ के इशारे से कंट्रोल) फीचर दिया गया है.

Related Post

मजबूत परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप

इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 24GB तक बढ़ाया जा सकेगा. पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी.

सॉफ्टवेयर और ऑडियो फीचर्स

Moto G67 Power 5G Android 15 आधारित Hello UX पर काम करेगा और इसे Android 16 का अपडेट भी मिलेगा. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट होगा, जिससे साउंड क्वालिटी और बेहतर होगी.

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स

फोन में मोटोरोला का Smart Connect Suite दिया गया है, जो अन्य डिवाइसों के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाता है. इसके अलावा, इसमें Family Space 3.0 फीचर भी मिलेगा, जिससे परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए सुरक्षित स्पेस बनाए जा सकते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026