Categories: टेक - ऑटो

अब iPhone चोरी हो जाए या खो जाए… Apple देगा नया फोन! जानिए नई पॉलिसी की पूरी जानकारीअब iPhone चोरी हो जाए या खो जाए… Apple देगा नया फोन! जानिए नई पॉलिसी की पूरी जानकारी

Apple आपको नया iPhone देगा. यह पहली बार है जब Apple ने भारत में यह पूरी सुरक्षा योजना दी है. इसके साथ ही, यूजर्स को मासिक और वार्षिक पेमेंट के आसान ऑप्शन भी दिए गए हैं, ताकि हर कोई इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ले सके.

Published by Renu chouhan

Apple अब भारत में अपने यूजर्स को पहले से भी ज्यादा सुरक्षा दे रहा है. कंपनी ने AppleCare+ प्लान में एक बड़ा बदलाव किया है—अब Theft and Loss Protection भी शामिल कर दिया गया है. इसका मतलब है कि अगर आपका iPhone चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो Apple आपको नया iPhone देगा. यह पहली बार है जब Apple ने भारत में यह पूरी सुरक्षा योजना दी है. इसके साथ ही, यूजर्स को मासिक और वार्षिक पेमेंट के आसान ऑप्शन भी दिए गए हैं, ताकि हर कोई इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ले सके.

AppleCare+ प्लान क्या-क्या कवर करता है?
नई पॉलिसी में AppleCare+ सिर्फ accidental damage तक सीमित नहीं है. इसमें अनलिमिटेड रिपेयर्स, जेन्युइन पार्ट्स, बैटरी सर्विस और 24/7 सपोर्ट मिलता ही है, अब इसके साथ Theft and Loss प्लान भी जुड़ गया है. इस प्लान के एक्टिव रहने पर अगर फोन गायब हो जाए, तो Apple आपको रिप्लेसमेंट फोन देगा. Apple ने कहा है कि नए अपडेट भारत में एलिजिबल यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं.

प्लान की कीमत कितनी है?
भारत में AppleCare+ की कीमत मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है. यूजर इसे महीने के सब्सक्रिप्शन पर या एक बार में पूरा पेमेंट करके खरीद सकते हैं. iPhone के लिए दो साल के प्लान इस तरह हैं:

iPhone 16e- ₹10,900
iPhone 17 / iPhone 16- ₹14,900
iPhone 16 Plus- ₹17,900
iPhone Air / 17 Pro / 17 Pro Max- ₹20,900

यह प्लान सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है. iPad, Mac, Watch और अन्य Apple डिवाइसेज़ के लिए भी उपलब्ध है. कीमत आपके डिवाइस के मॉडल पर निर्भर करती है.

Related Post

चोरी या खो जाने पर नया iPhone कैसे मिलेगा?
अब सबसे बड़ा सवाल—यदि आपका iPhone गायब हो जाए तो नया फोन कैसे मिलेगा? Apple ने कुछ खास नियम बनाए हैं, जिन्हें फॉलो करना बहुत जरूरी है: सबसे पहले, Find My iPhone आपके डिवाइस में उस समय ऑन होना चाहिए जब फोन चोरी हुआ या खो गया. अगर यह फीचर बंद मिला तो क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा. दूसरा, फोन पूरी क्लेम प्रक्रिया के दौरान आपके Apple ID से लिंक रहना चाहिए. Apple हर 12 महीनों में दो बार Theft या Loss का क्लेम स्वीकार करता है.

Apple की पॉलिसी ये भी कहती है कि आपको कोई कैश नहीं मिलेगा—आपको सिर्फ रिप्लेसमेंट फोन दिया जाएगा. इसके अलावा, चोरी या गुमशुदगी का केस रजिस्टर कराना जरूरी है, यानी आपको FIR की कॉपी भी देनी होगी.

क्यों जरूरी है Find My iPhone का ऑन रहना?
Find My फीचर ही वो टूल है जिससे Apple यह वेरिफाई करता है कि फोन वास्तव में गायब है और किसी और ने उसे अपने Apple ID में लॉग-इन नहीं किया है. अगर यह ऑफ है या फोन किसी और ID से लिंक हो गया है, तो Apple दावा मानने से इनकार कर देगा. इसी वजह से AppleCare+ Theft and Loss लेने वाले यूजर्स को हमेशा Find My को ऑन रखने की सलाह दी जाती है.

भारत में Apple का यह कदम कितना बड़ा है?
AppleCare+ का Theft and Loss भारत के लिए एक बड़ा अपडेट है. भारत में iPhone की कीमत काफी ज्यादा होती है, ऐसे में अगर फोन चोरी या गुम हो जाए तो नुकसान भारी होता है. अब Apple का यह प्लान यूज़र्स को मानसिक सुरक्षा भी देता है और एक भरोसेमंद प्रक्रिया भी प्रदान करता है. इससे लाखों iPhone यूजर्स को फायदा होगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026