Categories: टेक - ऑटो

iPhone 17 series Launch होते ही Apple ने रिटायर किए 4 iPhones, पिछले साल ही लॉन्च हुए थे 2 आईफोन

Apple ने सिर्फ iPhone 16 Pro सीरीज ही नहीं, बल्कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus की बिक्री भी बंद कर दी है.

Published by Renu chouhan

Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के साथ ही पुराने मॉडल्स को अलविदा कह दिया है. सबसे पहले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को कंपनी ने बंद कर दिया है. यह मॉडल सितंबर 2024 में लॉन्च हुए थे और भारत में इनकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 (iPhone 16 Pro – 128GB) और ₹1,44,900 (iPhone 16 Pro Max – 256GB) थी. दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस के बावजूद अब इन्हें iPhone 17 Pro सीरीज के लिए जगह बनाने के लिए हटा दिया गया है.

iPhone 15 और 15 Plus भी हुए रिटायर
Apple ने सिर्फ iPhone 16 Pro सीरीज ही नहीं, बल्कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus की बिक्री भी बंद कर दी है. यह मॉडल्स एंट्री-लेवल iPhone खरीदारों के लिए बेहतर ऑप्शन थे, जहां यूज़र्स डिजाइन और फीचर्स का बैलेंस पाते थे. लेकिन अब कंपनी का फोकस ज्यादा क्लीन और लेटेस्ट लाइनअप पर है.

क्या लाया है iPhone 17 सीरीज?
नए लॉन्च के तहत Apple ने iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश किए हैं. खास बात यह है कि iPhone 17 Pro सीरीज में बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है. इसमें पुराना 12MP टेलीफोटो कैमरा हटाकर नया 48MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिससे फोटो और भी शार्प और डिटेल्ड आती हैं.

Related Post

भारत में iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 (256GB) से शुरू होती है. वहीं, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,49,900 (256GB) रखी गई है. Apple ने इन डिवाइसेज़ को हाई-एंड कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम कैटेगरी में पोजिशन किया है.

Apple की स्ट्रैटेजी – सीमित लेकिन स्ट्रॉन्ग लाइनअप
Apple हर साल अपनी प्रोडक्ट लाइनअप को नया रूप देता है. पुराने मॉडल्स हटाकर नए और पावरफुल मॉडल्स लाना अब कंपनी की स्ट्रैटेजी बन चुकी है. इससे यूज़र्स को ज्यादा क्लियर चॉइसेज़ मिलती हैं और कंपनी का फोकस भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर रहता है. iPhone 17 सीरीज के आने के बाद यह साफ हो गया है कि Apple अब यूज़र्स को सिर्फ प्रीमियम और अपग्रेडेड iPhones पर फोकस कराना चाहता है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026