Categories: टेक - ऑटो

धड़ाम से गिरे iPhone 14 के दाम! भरा पड़ा है स्टॉक, कीमत जानकर डांस करने लगेंगे आप

भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल में से एक, Flipkart Big Billion Days Sale 2025, इस साल ग्राहकों के लिए बेहद खास होने वाली है. इस बार सेल का सबसे बड़ा आकर्षण है iPhone 14, जिसे अब ग्राहक सिर्फ ₹39,999 में खरीद पाएंगे. यह कीमत बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स को शामिल करने के बाद है.

Published by Renu chouhan

भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल में से एक, Flipkart Big Billion Days Sale 2025, इस साल ग्राहकों के लिए बेहद खास होने वाली है. इस बार सेल का सबसे बड़ा आकर्षण है iPhone 14, जिसे अब ग्राहक सिर्फ ₹39,999 में खरीद पाएंगे. यह कीमत बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स को शामिल करने के बाद है.

iPhone 14 की नई कीमत
iPhone 14 का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है और फिलहाल इसकी कीमत ₹52,990 है. लेकिन बिग बिलियन डेज सेल में इसे ₹39,999 में खरीदा जा सकेगा. लॉन्च के समय 2022 में इस फोन की कीमत ₹79,900 रखी गई थी. इस लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट है.

कलर ऑप्शंस और फीचर्स
iPhone 14 भारत में कई कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है – Blue, Midnight, Purple, Starlight और (PRODUCT) RED. डिज़ाइन और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में यह मॉडल अभी भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. ₹40,000 से कम कीमत में यह पहली बार ऑफर किया जा रहा है, जो अपग्रेड चाहने वाले ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है.

iPhone 16 सीरीज़ पर भी भारी छूट
इस सेल में केवल iPhone 14 ही नहीं, बल्कि iPhone 16 सीरीज़ पर भी बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं. iPhone 16 Pro अब ₹70,000 से कम कीमत में उपलब्ध होगा, जबकि iPhone 16 Pro Max को ₹90,000 से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा. याद दिला दें कि इन दोनों मॉडल्स का लॉन्च प्राइस क्रमशः ₹1,19,900 और ₹1,44,900 था.

बैंक ऑफर्स और सेल की शुरुआत
Flipkart Big Billion Days Sale 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी. ग्राहकों को इस दौरान Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा अन्य स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे.

क्यों खास है यह मौका?
हर साल Flipkart की यह सेल ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट्स देती है, लेकिन इस बार iPhone 14 को ₹40,000 से कम में पेश किया जाना सबसे बड़ी खबर है. वहीं, iPhone 16 सीरीज़ पर लगभग आधी कीमत तक का डिस्काउंट इस साल की सेल को Apple खरीदारों के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील बनाता है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026