Categories: टेक - ऑटो

सिर्फ ₹3,999 में लॉन्च हुआ टचस्क्रीन 4G फोन! देखिए क्या-क्या कर सकता है HMD Touch 4G

यह न तो पूरी तरह से स्मार्टफोन है और न ही साधारण फीचर फोन. इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इंटरनेट चलाने वालों के लिए काफी उपयोगी हैं. यह फोन पुराने Nokia Asha सीरीज से प्रेरित है, जिसमें क्लाउड ऐप्स के जरिए स्मार्ट सुविधाएं दी जाती थीं.

Published by Renu chouhan

Nokia ब्रांड के मालिक HMD ने अपना नया बजट फोन HMD Touch 4G लॉन्च किया है. कंपनी इसे “हाइब्रिड फोन” कह रही है क्योंकि यह न तो पूरी तरह से स्मार्टफोन है और न ही साधारण फीचर फोन. इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इंटरनेट चलाने वालों के लिए काफी उपयोगी हैं. यह फोन पुराने Nokia Asha सीरीज से प्रेरित है, जिसमें क्लाउड ऐप्स के जरिए स्मार्ट सुविधाएं दी जाती थीं.

डिजाइन और डिस्प्ले
HMD Touch 4G में 3.2-इंच का TFT LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेजॉल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है. इसका कॉम्पैक्ट साइज और हल्का वजन (सिर्फ 100 ग्राम) इसे पॉकेट में आसानी से रखने योग्य बनाता है. फोन में IP52 रेटिंग दी गई है, यानी यह धूल और हल्की बूंदों से सुरक्षित रहता है.

कैमरा और खास फीचर्स
फोन के फ्रंट में 0.3MP का सेल्फी कैमरा और पीछे 2MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद है. इसमें Express Chat ऐप पहले से इंस्टॉल आता है — जो WhatsApp की तरह ग्रुप चैट और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है. इसके अलावा इसमें क्लाउड-बेस्ड ऐप्स हैं, जिनसे आप क्रिकेट अपडेट्स, मौसम की जानकारी, और ट्रेंडिंग वीडियो देख सकते हैं.

Related Post

परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन में Unisoc T127 चिपसेट, 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. पावर के लिए इसमें 1,950mAh बैटरी दी गई है जो USB-C पोर्ट से चार्ज होती है- यह फीचर इस प्राइस रेंज में काफी खास है.

कनेक्टिविटी और कीमत
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. यह फोन Cyan और Dark Blue कलर में उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹3,999 रखी गई है और इसे HMD की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. हालांकि फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक है, लेकिन जल्द ही फिर से उपलब्ध होगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026