Categories: टेक - ऑटो

GTA 6 Release date: क्यों बार-बार बदल रही है GTA 6 की डेट, अब किस तारीख को होगा गेम रिलीज?

GTA 6 New Release date 2025: गेम खेलने के शौकीन ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सीरीज के नए गेम GTA 6 का कीफी समय से इंतजार कर रहे हैं और एक बार फिर इसकी डेट टाल दी गई है. आइए जानते हैं कि क्या है नई डेट-

Published by sanskritij jaipuria

GTA 6 New Release date 2025: GTA यानी ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सीरीज का नया गेम GTA 6 गेमर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. रॉकस्टार गेम्स ने हाल ही में इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की है. पहले गेम को 26 मई 2026 को लॉन्च करने का प्लान था, लेकिन अब इसे 19 नवंबर 2026 तक के लिए टाल दिया गया है. कंपनी का कहना है कि ये ज्यादा समय गेम को और शानदार बनाने के लिए दिया गया है.

रॉकस्टार गेम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि उन्हें गेम के लॉन्च में देरी के लिए खेद है. उन्होंने कहा कि ये समय गेम को पूरी तरह पॉलिश करने और खिलाड़ियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लिया गया है. कंपनी का ये भी कहना है कि गेम का एक्सपीरिएंस और ग्राफिक्स पहले से बेहतर होंगे.

GTA 6 में क्या नया मिलेगा

GTA 6 में वाइस सिटी मेन जगह होगी, जो गेम का प्रमुख आकर्षण होगी. गेम की कहानी लूसिया नाम की पहली महिला कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमेगी. इससे पहले GTA फ्रेंचाइजी में महिला मेन रोल नहीं थी, इसलिए ये कदम गेमिंग के लिए खास है.

गेम को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा, गेम में नए मिशन, वाहन और हथियारों के साथ-साथ और भी रोमांचक ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे.

Related Post

क्या GTA 6 60 FPS पर चलेगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, GTA 6 को 60 FPS यानी फ्रेम प्रति सेकंड पर खेला जा सकेगा. X पर एक यूजर ने दावा किया कि PlayStation 5 Pro पर गेम को 60 FPS पर रन किया जा सकेगा. रॉकस्टार गेम्स और सोनी मिलकर कंसोल के लिए गेम के प्रदर्शन और ग्राफिक्स को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं.

रिलीज में लगातार देरी

GTA 6 की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है. पहले इसे 2025 में लॉन्च किया जाना था, फिर मई 2026 तक टाल दिया गया, और अब 19 नवंबर 2026 को गेम लॉन्च होगा. 

अगर गेम इस नई डेट पर रिलीज होता है, तो साल 2026 गेमिंग के लिए यादगार साबित हो सकता है. GTA 6 की नई कहानी, महिला पात्र, 60 FPS गेमप्ले और बेहतर ग्राफिक्स इसे गेमर्स के लिए खास बनाएंगे.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026