Categories: टेक - ऑटो

Top SUVs January 2026: जनवरी में इन 10 SUV गाड़ियों की हुई मौज, टाटा नेक्सॉन बनी नंबर-1, मारुति डिजायर को लगा झटका, जानें अन्य का हाल

Top SUVs January 2026: भारत में SUV सेगमेंट के लिए इस साल में जनवरी का महीना काफी अच्छा रहा. जनवरी के महीने में लोगों ने काफी सारी SUV खरीदी, जिसमें टॉप पर

Published by sanskritij jaipuria

Top SUVs January 2026: भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार में साल 2026 की शुरुआत SUV गाड़ियों के लिए काफी अच्छी रही. जनवरी महीने में SUV की मांग लगातार बनी रही और इसी वजह से कई SUV मॉडल बिक्री के मामले में सबसे आगे नजर आए. इस महीने टाटा नेक्सॉन ने नया रिकॉर्ड बनाया और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में पहले नंबर पर पहुंच गई.

नेक्सॉन ने डिजायर को पीछे छोड़ा

जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन की 23,365 यूनिट्स बिकीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये अब तक किसी एक महीने में इसकी सबसे ज्यादा बिक्री है. इस आंकड़े के साथ नेक्सॉन ने मारुति सुजुकी डिजायर को पीछे छोड़ दिया, जिसकी बिक्री 19,629 यूनिट्स रही. पिछले साल यानी 2025 में भी दोनों गाड़ियों का प्रदर्शन मजबूत रहा था. पूरे साल में डिजायर की करीब 2.14 लाख यूनिट्स बिकी थीं, जबकि नेक्सॉन ने लगभग 2.02 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी.

टॉप 10 में SUV की भरमार

जनवरी 2026 की टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में SUV का साफ दबदबा दिखा. नेक्सॉन के अलावा पंच, क्रेटा, ब्रेजा, स्कॉर्पियो और विक्टोरिस जैसी SUV भी इस लिस्ट में शामिल रहीं. सेडान सेगमेंट में सिर्फ डिजायर ही टॉप 10 में जगह बना पाई. वहीं हैचबैक में स्विफ्ट और बलेनो और MPV सेगमेंट में अर्टिगा मौजूद रही.

SUV सेगमेंट की बढ़ती हिस्सेदारी

भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार में SUV की हिस्सेदारी अब लगभग 55 प्रतिशत तक पहुंच गई है. इस सेगमेंट में महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों का बड़ा योगदान है. दिलचस्प बात ये रही कि जनवरी के टॉप 10 में शामिल सभी गैर-SUV मॉडल मारुति सुजुकी के थे, जबकि टाटा और हुंडई के पास भी ऐसे मॉडल मौजूद हैं.

टाटा पंच का भी शानदार प्रदर्शन

टाटा पंच ने भी जनवरी में 19,257 यूनिट्स की बिक्री के साथ अच्छा परफॉर्म किया. टाटा मोटर्स के लिए ये महीना खास रहा क्योंकि नेक्सॉन और पंच दोनों ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कार बेची. इसके साथ ही नेक्सॉन ने कुल मिलाकर 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि पंच ने चार साल से थोड़ा ज्यादा समय में 7 लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी कर ली.

Related Post

Maruti Ertiga Tour या Tata Curvv परिवार के लिए कौन सी कार है ज्यादा बेहतर?

अन्य लोकप्रिय मॉडल

हुंडई क्रेटा की बिक्री जनवरी में 17,921 यूनिट्स रही. मारुति अर्टिगा 17,892 यूनिट्स के साथ उसके करीब रही. स्विफ्ट की 17,806 यूनिट्स बिकीं.  ब्रेजा की बिक्री 17,486 यूनिट्स रही. इसके बाद बलेनो, महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति विक्टोरिस का स्थान रहा.

 जनवरी 2026 में भारत की टॉप 10 बिकने वाली कारें

 टाटा नेक्सॉन – 23,365 यूनिट
 मारुति सुजुकी डिजायर – 19,629 यूनिट
 टाटा पंच – 19,257 यूनिट
 हुंडई क्रेटा – 17,921 यूनिट
 मारुति सुजुकी अर्टिगा – 17,892 यूनिट
 मारुति सुजुकी स्विफ्ट – 17,806 यूनिट
 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा – 17,486 यूनिट
 मारुति सुजुकी बलेनो – 16,782 यूनिट
 महिंद्रा स्कॉर्पियो – 15,542 यूनिट
 मारुति सुजुकी विक्टोरिस – 15,240 यूनिट

जनवरी 2026 के आंकड़े साफ बताते हैं कि भारतीय कस्टमर SUV को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. टाटा नेक्सॉन और पंच जैसी गाड़ियों की मजबूत बिक्री से ये साफ है कि आने वाले समय में भी SUV सेगमेंट बाजार में आगे बना रह सकता है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Vastu Tips: घर में तुलसी की लकड़ी से करें ये 3 उपाय, होगा पैसा ही पैसा

Vastu Tips: तुलसी के पौधे और सूखी लकड़ियां घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा…

March 21, 2026

Farsa Wale Baba: कौन थे फरसा वाले बाबा, जिनकी ‘मौत’ पर जल उठी कृष्ण की नगरी मुथरा

Farsa Wale Baba: मथुरा जिले में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की हादसे में मौत…

March 21, 2026

Hyundai Exter 2026: टाटा पंच को टक्कर देने मार्केट में आ गई नई हुंडई एक्सटर, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

Hyundai Exter 2026: Hyundai ने 2026 Exter फेसलिफ्ट लॉन्च किया है, जिसमें नया स्टाइल, अपडेटेड…

March 21, 2026

Navratri 2026: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं, तो क्या टूट जाता है व्रत? जानें सही नियम

Navratri Period Rules: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान व्रत, पूजा और…

March 21, 2026