Categories: टेक - ऑटो

अमेरिका से चलकर आ रही भारत के लिए Good News! 100% चिड़चिड़ा जाएगा चीन, सुनकर उतर जाएगी हेकड़ी

Apple अब भारत में अपने पहले फोल्डेबल iPhone बनाने की तैयारी कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ताइवान में एक टेस्ट प्रोडक्शन लाइन बनाने की बात कर रही है और इसके बाद बड़े स्तर पर इसका उत्पादन भारत में किया जाएगा.

Published by Renu chouhan

Apple अब भारत में अपने पहले फोल्डेबल iPhone बनाने की तैयारी कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ताइवान में एक टेस्ट प्रोडक्शन लाइन बनाने की बात कर रही है और इसके बाद बड़े स्तर पर इसका उत्पादन भारत में किया जाएगा. अगर यह प्लान सफल रहता है, तो 2026 से भारत में फोल्डेबल iPhone का बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू हो सकता है.

ताइवान में पायलट प्रोजेक्ट, भारत में मास प्रोडक्शन
Apple के सप्लायर्स ने ताइवान के नॉर्दर्न हिस्से में जमीन देखी है, जहां पर टेस्ट प्रोडक्शन लाइन बनाई जा सकती है. हालांकि अभी यह फाइनल नहीं है. ताइवान में जमीन और लेबर की कमी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि सिर्फ एक पायलट लाइन के लिए ही करीब 1,000 वर्कर्स चाहिए. कंपनी चाहती है कि ताइवान में पहले सभी मशीनें और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस टेस्ट किए जाएं और उसके बाद भारत में बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया जाए.

Related Post

iPhone शिपमेंट में 10% बढ़ोतरी का लक्ष्य
Apple का मानना है कि फोल्डेबल iPhone आने के बाद इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ेगी. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी साल 2026 में करीब 95 मिलियन iPhones बनाने की तैयारी कर रही है, जो पिछले साल की तुलना में 10% ज्यादा होगा. इससे कुल शिपमेंट 240 मिलियन यूनिट्स से भी ऊपर पहुंच सकता है.

चीन से दूरी बनाकर भारत पर फोकस
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए Apple अब धीरे-धीरे अपनी मैन्युफैक्चरिंग को चीन से बाहर शिफ्ट करना चाहता है. भारत में पहले से ही iPhone का उत्पादन हो रहा है, लेकिन फोल्डेबल मॉडल बनने से भारत का रोल और भी बड़ा हो जाएगा. हालांकि Apple को अभी भी मशीनरी और टेक्निकल सपोर्ट चीन से लाने में मुश्किलें आ रही हैं. इसी वजह से कंपनी भारत में नए सप्लायर्स और ताइवान से इंजीनियरिंग सपोर्ट ला रही है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026